PM Modi Cabinet Meeting: पीएम मोदी की इमरजेंसी मीटिंग! कुछ बड़ा होने वाला है? | BJP Big Meeting – Bharat24live

Rashmi Singh
Date: 14-10-26 08:24
PM Modi Cabinet Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में भारत की आर्थिक, तकनीकी और डिजिटल ताकत का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया को शून्य से लेकर सस्ती दवाओं और प्रतिभा तक बहुत कुछ दिया है, लेकिन इसके बदले कभी श्रेय या रॉयल्टी की मांग नहीं की. प्रधानमंत्री ने भारत को ऐसी वैश्विक आर्थिक और तकनीकी शक्ति के रूप में पेश किया, जो केवल अपने विकास पर ध्यान नहीं देती, बल्कि दुनिया की समृद्धि में भी योगदान देना चाहती है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है, जहां विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बहस होती है और नागरिक अलग-अलग दृष्टिकोणों पर चर्चा करते हैं. उन्होंने इस संवाद को मजबूत बनाने में डिजिटल तकनीक की अहम भूमिका पर भी प्रकाश डाला. पीएम मोदी के मुताबिक, भारत में 100 से अधिक भाषाएं, 80 हजार से ज्यादा पंजीकृत समाचार पत्र और प्रकाशन तथा 1,000 से अधिक सैटेलाइट टीवी चैनल हैं. इसके अलावा, देश में 50 करोड़ से अधिक YouTube यूजर्स और इतने ही Instagram यूजर्स होने का भी उन्होंने जिक्र किया.
ये भी पढ़ें- Haryana Diary: हरियाणा के युवाओं को सैनी सरकार का बड़ा तोहफा! स्टार्टअप्स को मिलेंगे ₹15 लाख तक?
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News