'तिरंगा मार्च' को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त, HC में बताया- दिपके के खिलाफ लेंगे सख्त एक्शन – AajTak

Feedback
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 16 अक्टूबर को होने वाले ‘लहराओ तिरंगा’ विरोध-प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट को भरोसा दिया है कि CJP के नेता अभिजीत दिपके के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.
ACJ नितिन साम्ब्रे की अगुवाई वाली बेंच के सामने ये मामला आया. पालिका बाजार के रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं ने प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के विरोध में एक याचिका दाखिल की थी. 
इस याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश ASG चेतन शर्मा ने अदालत को भरोसा दिलाया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हर जरूरी कदम उठाएगी और दिपके के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी.
दिपके की अपील- तिरंगा मार्च में शामिल हों
बता दें कि सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके ने जनता से इस ‘तिरंगा मार्च’ में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने कहा, ‘मैं सभी से अपील करता हूं कि कल शाम 5 बजे हमारे तिरंगा मार्च में शामिल हों. उन्होंने आशुतोष और सौरव को तिरंगा फहराने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं है. हमारे तिरंगे से बड़ा कुछ नहीं है. मैं सभी राजनीतिक दलों और सिविल सोसाइटी से अपील करता हूं कि कल शाम 5 बजे हमारे साथ जुड़ें.’
यह भी पढ़ें: दिपके को चुभ गई अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन की बात, ट्विटर पर छिड़ी जुबानी जंग
युवाओं को संबोधित करते हुए दिपके ने दिल्ली से बाहर रहने वाले लोगों से भी अपील की. उन्होंने कहा, ‘जो लोग दिल्ली नहीं आ सकते, वो अपने-अपने शहरों में शाम को तिरंगा मार्च निकालें. इन लोगों को, इन तानाशाहों को बता दीजिए कि हमारा तिरंगा हमारा प्राइड है और उसे लहराना कोई अपराध नहीं है. हो सकता है इसके बाद मुझे भी जेल में डाल दिया जाए, लेकिन मुझे उसकी चिंता नहीं है. मेरा तिरंगा मेरा प्राइड है और उसे मैं लहरा कर ही रहूंगा.’
इस बीच, कनॉट प्लेस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस कानून-व्यवस्था से जुड़ी हर स्थिति पर नजर रख रही है.
(इनपुट- शांभवी श्रीवास्तव)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News