लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मर्डर केस में हत्या की आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे का नया वीडियो सामने आया है। जिसमें वो खुद को बेगुनाह बताते हुए सफाई दे रही है। 5 मिनट 18 सेकंड के वीडियो में श्रद्धा कह रही है कि वह हत्या नहीं, सुसाइड था। मैंने अपनी आंखों से उसे कूदते हुए देखा। अगर वहां के CCTV कैमरे देखे जाएंगे, तो सब कुछ सामने आ जाएगा। कर्जसे परेशान होकर शिवा ने बालकनी से कूदकर सुसाइड कर लिया था। वीडियो में मीडिया से नाम न उछालने की गुहार लगाती दिख रही है। साथ ही इस पूरे केस में अपनी बहन रश्मि को बेवजह घसीटने की बात कह रही है। आपको बता शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार श्रद्धा के नेपाल में छिपे होने की आशंका है। हाल में उसके कुछ सीसीटीवी फुटेज आए हैं। जिसमें वो अपने बहन और ड्राइवर के साथ दिख रही है।
जारी किए गए तीसरे वीडियो में श्रद्धा दुबे ने कहा कि शिवा कर्जे से वह इतना परेशान हो गया था कि मुझसे कहता था कि अगर मैं कर्जा नहीं चुका पाया तो सुसाइड भी कर सकता हूं। उस वक्त हम उसकी बातों को हल्के ले रहे थे। आप खुद सोचिए कि कोई लड़की मार कर के किसी को अपने ही फ्लैट से क्यों नीचे फेंक देगी। मेरी मीडिया से रिक्वेस्ट है कि ऐसी चीजें मत फैलाइए। घटना के बाद मैंने उसकी मम्मी को कॉल किया। 112 पर कॉल किया। 108 पर कॉल किया। उसकी मम्मी आती हैं और मेरे ड्राइवर के साथ मारपीट करने लगती हैं, जो कि उस हॉस्पिटल के कैमरे में रिकॉर्ड हुआ होगा। बिना कुछ जाने उन्होंने सीधा हत्या का आरोप हम लोगों पर लगा दिया। शायद हम लोग जिंदगी भर उस ब्लेम से बाहर नहीं आ पाएंगे।
श्रद्धा ने आगे बताया कि शिवा हत्याकांड में मेरा नाम बार-बार उछाला जा रहा है। 7 तारीख से पहले 5-6 दिन से मेरी और शिवा की बात नहीं हो रही थी। 7 अक्टूबर को शिवा ने एक चाय वाले के जरिए मेरे ड्राइवर को कॉल करवाया। चाय की दुकान कपूरथला मेन चौराहे पर है, जहां हम अक्सर चाय पिया करते थे। कॉल पर वह बहुत रो रहा था। इसके बाद मैंने उसको अपने नंबर से दो बार कॉल किया। उसकी उस वक्त कॉल नहीं उठी। रात 2 बजे शिवा की कॉल आती है। मैंने पूछा- क्या बात है, क्यों रो रहे हो? उसने कहा कि ‘कहां हो?’ मैंने बताया तो वह अपनी बीएमडब्ल्यू से मुझसे मिलने आता है। वह आया, बातचीत की। उसने बीयर पी रखी थी। हम लोग एक कैफे गए। उसने मेरी कार ली और मेरे ड्राइवर ने उसकी। वहां से वह मेरे साथ घर आया।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
श्रद्धा ने आगे बताया कि 8 तारीख की सुबह मेरी बहन घर आती है। उसका इस केस से कोई लेना-देना नहीं है। वो शिवा को अच्छे से जानती तक नहीं थी। अगर उसकी कॉल डिटेल्स निकलेगी तो न यह बात साफ हो जाएगी। दिनभर हम लोग चिल करते हैं। सब कुछ ठीक रहता है। हम लोग घूमने जाते हैं। शाम को शिवा के कुछ फ्रेंड्स आते हैं, जिसमें से एक का नाम अश्विनी मिश्रा था और दूसरा हर्ष था।
अगर शिवा पर किसी भी प्रकार का कोई टॉर्चर हो रहा होता तो उसके दोस्त पुलिस को यह बात बता देते। ऐसा कोई भी टॉर्चर नहीं था। शिवा और हम खुश थे। सच तो यह है कि शिवा को मैं सिर्फ 4 महीने से जानती थी। पिछले 2 महीनों से हम रिलेशनशिप में थे। उसकी मां ने कहा कि वह मेरे साथ लिव-इन में रहता था। सच्चाई यह है कि वह 15 दिन साथ में रहता था फिर 2-4 दिन गायब हो जाता था। जब हमारी बात नहीं हो रही थी, तो उस वक्त वह अपनी बहन और जीजा के साथ केदारनाथ गया था।
आपको बता दें बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट के चौथे तल से संदिग्ध हालात में गिरकर शुक्रवार रात चिकन कारोबारी और कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। शिवा अलीगंज कपूथला में रहते थे। शिवा की मां रंजना ने मॉडल श्रद्धा पर बेटे को झूठे मुकदमे में फंसाने, सिगरेट से चलाने का आरोप लगाया था। शिवा एक साल से मॉडल श्रद्धा दुबे के साथ लिवइन में रह रहे थे। पीड़ित मां ने श्रद्धा उसकी बहन रश्मि समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। श्रद्धा समेत अन्य आरोपी फरार हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play