Chatra News: स्कॉउट एंड गाइड का पांच दिनी आवासीय प्रशिक्षण संपन्न – Hindustan

Chatra News: सिमरिया, प्रतिनिधि। उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय लेपो में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर बुधवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में 165 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक दीपक कुमार और शारीरिक शिक्षक अबोध राम ने बच्चों को अनुशासित पीटी परेड, ध्वज बांधना शिष्टाचार, स्काउट प्रार्थना, झंडा गीत के साथ-साथ जीवनोपयोगी कौशल जैसे विभिन्न प्रकार की गांठें बांधना, टेंट लगाना, स्टैंड बनाना, बिना बर्तनों के भोजन तैयार करना और प्राथमिक उपचार का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अंतिम दिन प्रशिक्षण दासी पहाड़ी के मनोरम झरने के किनारे किया गया। यहां मुखिया बिनोद महतो उपस्थित हुए।

यहाँ 14 टोलियों में बंटे बच्चों ने टेंट निर्माण और बिना बर्तन के भोजन प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई। कम संसाधनों में भी बच्चों ने आकर्षक टेंट और स्वादिष्ट भोजन तैयार कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। ने इस दौरान प्रत्येक टेंट का अवलोकन किया और बच्चों के बनाए भोजन का स्वाद भी लिया। मुखिया ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि हमारे पंचायत के बच्चों को ऐसा संस्कार और हुनर देने वाला प्रशिक्षण मिला है। इससे बच्चों में आत्मनिर्भरता और अनुशासन आता है। मुखिया ने कहा कि प्रशिक्षण भविष्य में पंचायत के सभी विद्यालयों में आयोजित हो। प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रथम, द्वितीय व तृतीय टोलियों को प्रधानाध्यापक जितेन्द्र प्रसाद व सहायक शिक्षक मनोज रविदास के द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर शिक्षक व बच्चे उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News