Mainpuri News: 21 साल पहले कस्बा नवीगंज में हुए दंपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। दंपति की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने फरार चल रहे चार आरोपियों के घरों पर कुर्की की कार्रवाई के लिए इश्तिहार चस्पा कराए हैं। दो दिन पहले पुलिस ने फर्रुखाबाद जाकर तीन आरोपियों के घरों पर इश्तिहार चस्पा किए। मंगलवार को बेवर पुलिस दन्नाहार के हविलिया निवासी आरोपी के घर इश्तिहार चस्पा करने पहुंची और फरारी की मुनादी भी कराई। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम हविलिया निवासी लालू उर्फ प्रभात पांडेय पुत्र जितेंद्र पांडेय के विरुद्ध भी दोहरे हत्याकांड में शामिल होने का आरोप है। इस घटना में 21 साल पहले बेवर थाने में फर्रुखाबाद के माफिया अनुपम दुबे उसके भाई डब्बन दुबे सहित छह लोगों के खिलाफ दोहरे हत्याकांड का मुकदमा दर्ज किया गया था। नवीगंज निवासी कौशल किशोर दुबे और उनकी पत्नी कृष्णा दुबे की हत्या में नामित किए गए आरोपियों में हविलिया का लालू भी आरोपी है।
मामले की विवेचना कर रहे बेवर थाना प्रभारी अनिल कुमार लालू की गिरफ्तारी न होने पर उसके घर पुलिस टीम के साथ पहुंचे और 82 की कार्रवाई के तहत इश्तहार चस्पा कराए और फरारी की मुनादी कराई। कहा गया कि 30 दिन के अंदर लालू गिरफ्तार नहीं हुआ या फिर कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ तो उसके घर की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
इस मामले में माफिया अनुपम दुबे से मैनपुरी पुलिस मथुरा जेल जाकर पूछताछ कर चुकी है। अनुपम को हाल ही में अलीगढ़ जेल में शिफ्ट किया गया है। दूसरे आरोपी डब्बन दुबे की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से स्टे है। शेष तीन अन्य आरोपियों के घरों पर भी पुलिस कोर्ट के निर्देश पर इश्तिहार चश्मा करने की कार्रवाई कर चुकी है। बेवर थाना प्रभारी का कहना है कि यह आरोपी नेपाल भाग गए हैं, ऐसी बात सामने आई है। पुलिस की चार टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए लगी हुई हैं। गिरफ्तारी न होने पर घरों की कुर्की की जाएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play