Navratri Day 5: नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की करें पूजा, मंदिर से देखें दिव्य दर्शन! – Bharat24live

Rashmi Singh
Date: 15-10-26 08:29
Navratri Day 5: शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की जा रही है. इस पावन अवसर पर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. भक्त मां के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं. नवरात्रि के नौ दिनों को हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है. इस दौरान श्रद्धालु व्रत रखते हैं, मां दुर्गा की आराधना करते हैं और विधि-विधान से पूजा कर अपनी सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करते हैं.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां स्कंदमाता की सच्चे मन से पूजा करने से भक्तों को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. पूजा के लिए सबसे पहले पूजा स्थल की साफ-सफाई कर उसे शुद्ध करें और स्वच्छ आसन पर बैठें. इसके बाद पूजा स्थल पर पीला कपड़ा बिछाकर मां स्कंदमाता की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें. माता को अक्षत, सिंदूर, धूप और सुगंधित पदार्थ अर्पित करें. इसके बाद मां की आरती करें और मंत्रों का जाप कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करें. मान्यता है कि नवरात्रि में सच्ची श्रद्धा और भक्ति के साथ मां की आराधना करने से भक्तों को उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है.
ये भी पढ़ें- Haryana Diary: छोटे उद्योगों से ग्लोबल मार्केट तक! हरियाणा का बड़ा औद्योगिक मिशन
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News