Download App from
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 15 अक्टूबर को बारिश और आंधी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने गाजियाबाद, बिजनौर, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, बाराबंकी, अयोध्या, वाराणसी, जौनपुर, मेरठ और आगरा-मथुरा में अलर्ट जारी किया है। इन जगहों पर हवा की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। लखनऊ में दिन का तापमान 32 डिग्री और रात का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
नोएडा पुलिस ने सेक्टर-63 इलाके में मुठभेड़ के दौरान एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नोएडा और दिल्ली के विभिन्न थानों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान घायल होने के कारण अपराधी को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Created On :