“धीरज कुमार की फिल्म ‘आज का महिषासुर’ से मेरा एक्टिंग डेब्यू मेरे लिए बेहद खास है,” बोले टेरेंस लुईस – Bharat24live

Shreeom Singh
Date: 15-10-26 10:43
नवरात्रि की भक्तिमय फिजाओं के बीच फिल्म ‘आज का महिषासुर’ के मेकर्स ने दर्शकों को एक खास सौगात दी है. फिल्म के दमदार फर्स्ट लुक के साथ भक्ति और आस्था से सराबोर गीत ‘जगदम्बे रानी’ भी रिलीज कर दिया गया है. मां दुर्गा की आराधना के इस पावन पर्व पर फिल्म की इस शुभ शुरुआत ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया.
इस खास मौके को और यादगार बनाने के लिए फिल्म की पूरी टीम मुंबई के प्रसिद्ध मुंबा देवी मंदिर पहुंची, जहां मां के चरणों में फिल्म का पोस्टर अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया गया. मां के जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच फिल्म के फर्स्ट लुक और गीत ‘जगदम्बे रानी’ की लॉन्चिंग ने इस पल को बेहद खास बना दिया.
दिल को छू जाएगा भक्ति का रंग
गौरांग भास्कर के प्रोडक्शन में बनी और धीरज कुमार के निर्देशन में तैयार हो रही फिल्म ‘आज का महिषासुर’ में सितारों की दिलचस्प टोली नजर आने वाली है. फिल्म में मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस, दिग्गज अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे, सुपरहिट वेब सीरीज ‘पंचायत’ से घर घर में पहचान बनाने वाले चंदन रॉय और आयशा ऐमन अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. वहीं, भक्ति गीत ‘जगदम्बे रानी’ को अमोल और अभिषेक ने संगीत से सजाया है, जबकि इसके बोल अभिषेक टैलेंटेड ने लिखे हैं. देव नेगी, दिव्या कुमार, अमोल श्रीवास्तव और अभिषेक टैलेंटेड की दमदार आवाजों ने इस गीत में भक्ति का ऐसा रंग घोला है, जो सीधे दिल को छू जाता है.
डांस की दुनिया में अपने हुनर से लाखों दिलों पर राज करने वाले टेरेंस लुईस अब बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं. ‘आज का महिषासुर’ के जरिए टेरेंस बतौर अभिनेता अपना फिल्मी डेब्यू कर रहे हैं. खास बात यह है कि इस फिल्म के साथ निर्देशक धीरज कुमार भी निर्देशन की दुनिया में अपना पहला कदम रख रहे हैं, जिससे यह प्रोजेक्ट दोनों के लिए बेहद यादगार बन गया है.
यह मेरे लिए बेहद खास अनुभव- टेरेंस लुईस
फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए टेरेंस लुईस कहते हैं, “‘आज का महिषासुर’ से अपना फिल्मी सफर शुरू करना मेरे लिए बेहद खास अनुभव है. इस फिल्म की सबसे बड़ी खूबी इसकी दिलचस्प और सोचने पर मजबूर कर देने वाली कहानी है. यह सिर्फ उस महिषासुर की बात नहीं करती, जिसके बारे में हम बचपन से सुनते आए हैं, बल्कि आज के समाज की उन कड़वी सच्चाइयों से भी पर्दा उठाती है, जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. बुराई सिर्फ हमारे आसपास ही नहीं, बल्कि कई बार हमारे भीतर भी छिपी होती है, जिसे हम पहचानना नहीं चाहते. ऐसी कहानी का हिस्सा बनना, जो मनोरंजन के साथ समाज को एक जरूरी संदेश भी देती है, मेरे फिल्मी डेब्यू को और भी खास बनाता है.”
नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की महिषासुर पर विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए फिल्म ‘आज का महिषासुर’ आज के दौर के उन महिषासुरों की कहानी कहने का प्रयास करती है, जो अलग अलग रूपों में हमारे समाज में मौजूद हैं. ‘जगदम्बे रानी’ के जरिए जहां मेकर्स ने मां दुर्गा की भक्ति का रंग बिखेरा है, वहीं फिल्म दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर करेगी कि असली महिषासुर आखिर है कौन, हमारे आसपास छिपी बुराई या हमारे भीतर पल रही नकारात्मकता?
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News