Badaun News: बदायूं। पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। युवक के मौसेरे भाई ने ताऊ और तहेरे भाइयों से विवाद की बात कही है, जबकि पुलिस के मुताबिक पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के नोना चमारपुरा गांव निवासी विनोद 28 वर्ष पुत्र पान सिंह ने पारिवारिक विवाद के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे इस्लामनगर के निजी अस्पताल ले गए।
वहां सुधार नहीं होने पर परिजन उसे चंदौसी के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। विनोद की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। विनोद की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसके तीन बच्चों के पालन-पोषण की चिंता परिजनों को सता रही है। वहीं, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। विनोद के मौसेरे भाई चंद्रभान ने बताया कि उसका ताऊ और तहेरे भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को भी विवाद हुआ था। विनोद थाने जाकर शिकायत करने के बाद घर लौटा था और फिर जहरीला पदार्थ खा लिया। वहीं, प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि विनोद का पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खाया। उन्होंने कहा कि थाने में ताऊ से विवाद को लेकर कोई शिकायत नहीं की गई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play