दिल्ली: बुराड़ी में गिरी निर्माणाधीन इमारत पर बोले मनोज तिवारी, 'दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा' – Aaj Tak

Feedback
राजधानी दिल्ली की बुराड़ी इलाके में निर्माणाधीन इमारत गिरने की घटना के बाद बीजेपी नेता और सांसद मनोज तिवारी ने घटनास्थल का दौरा किया. बीजेपी नेता ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है. सांसद ने आश्वासन दिया कि घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.
साथ ही उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बक्सा नहीं जाएगा. बिल्डिंग गिरने की घटना में 20 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. वही राहत और बचाव कार्य के दौरान 12 लोगों को रेस्क्यू कर निकाल लिया गया है.
बिना NOC के इमारत बनाई जा रही थी 
दिल्ली के बुराड़ी इलाके के कौशिक एनक्लेव में एक निर्माणाधीन इमारत भर-भरा कर गिर गई. यह इमारत अवैध तरीके से बिना किसी नक्शे और बिना कोई NOC लिए बनाई जा रही थी. शुरुआती जांच में पता चला है कि इमारत बनाने के लिए बेहद घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के बुराड़ी में गिरी निर्माणाधीन बिल्डिंग, 20 लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
‘दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा’
घटना का जायजा लेने के लिए सांसद मनोज तिवारी रात करीब 2 बजे बुराड़ी पहुंचे. वहां मनोज तिवारी ने स्थानीय लोगों से बातचीत की. साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर जांच का ब्यौरा लिया. सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
लोगों को निकालने की कोशिश जारी
दिल्ली फायर चीफ ने बताया कि सोमवार शाम को करीब सात बजे बुराड़ी स्थित ऑस्कर स्कूल के पास चार मंजिला इमारत जेएचपी हाउस के ढहने के संबंध में सूचना मिली है. मलबे में 20 लोगों के फंसे होने की आशंका है. घटनास्थल पर लगातार राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है और मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News