Feedback
एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के दोनों बेटे आर्यमन और आयुष्मान सेठी वेकेशन पर हैं. दोनों मालदीव में अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं.
अर्चना पूरन के छोटे बेटे आयुष्मान की गर्लफ्रेंड समीक्षा शेट्टी लगातार अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर करके फैंस को ट्रीट दे रही हैं.
समीक्षा ने अब बिकिनी में अपनी कुछ बेहद किलर तस्वीरें साझा की हैं, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.
एक फोटो में समीक्षा बिकिनी पहनकर बीच पर बैठी दिखाई दीं. हवा में उड़ते बाल और नो-मेकअप लुक में भी वो स्टनिंग लगीं.
वेकेशन की एक दूसरी फोटो में अर्चना के दोनों बेटे आर्यमन और आयुष्मान पूल में अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड्स योगिता बिहानी और समीक्षा शेट्टी संग चिल करते हुए दिखाई दिए. चारों ने पूल में नारियल पानी भी एन्जॉय किया.
समीक्षा ने अपने बॉयफ्रेंड आयुष्मान संग कुछ बेडरूम फोटोज भी शेयर किए. तस्वीरों में समीक्षा ब्लैक बिकिनी में पोज देती हुई नजर आईं.
समीक्षा ने बिकिनी में अपना टोंड फिगर भी फ्लॉन्ट किया. उनके नटखट अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया.
समीक्षा वॉटर विला के बाहर बारिश का लुत्फ उठाती हुई भी दिखाई दीं. उनकी स्माइल उनकी खुशी को जगजाहिर कर रही है.
समीक्षा ने बॉयफ्रेंड आयुष्मान संग भी कई रोमांटिक पोज दिए. कपल की केमिस्ट्री सुपर किलर है.
बता दें कि अर्चना पूरन के दोनों बेटे आर्यमन और आयुष्मान अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड्स संग लिवइन रिलेशनशिप में रहते हैं. उनके रिश्ते को परिवार की मंजूरी भी मिल गई है.
(All Photos: Instagram @samikshashetty_)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू