देशभर से दक्षिण पश्चिम मॉनसून वापस लौट गया है, लेकिन उत्तर-पूर्वी मॉनसून की वजह से भारी बारिश कई राज्यों में शुरू हो गई है। उत्तर-पूर्वी मॉनसून को लौटता हुआ मॉनसून भी कहते हैं। मौसम विभाग ने कल यानी कि 16 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, कल तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, कल तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में आंधी तूफान और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवाएं 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।
उत्तर भारत के भी राज्यों में कल बारिश का अलर्ट है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश होगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होगी। उत्तराखंड में आंधी तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं जिनकी स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटे होगी के चलने की संभावना है। इसके अलावा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी तेज हवा चलेगी।
वहीं, कोंकण, गोवा में उमस भरा मौसम कल रहने की संभावना है। इस बीच, जम्मू कश्मीर के मैदानी इलाकों में भी बारिश रिकॉर्ड की गई। जम्मू क्षेत्र के उधमपुर में सबसे अधिक 59.6 मिलीमीटर (मिमी) वर्षा हुई। इसके बाद पुंछ में 39.5 मिमी, सांबा में 34 मिमी, शोपियां में 34 मिमी, बारामूला में 29 मिमी और कटरा में 23.1 मिमी बारिश हुई। अधिकारियों के मुताबिक, श्रीनगर (12 मिमी) सहित पूरी घाटी में बारिश हुई, जबकि क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे।
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में बारिश और तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। इसके साथ ही दिन के दौरान ऊंचे इलाकों में छिटपुट स्थानों पर ओलावृष्टि और हल्की बर्फबारी की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम कार्यालय ने 16 अक्टूबर को जम्मू क्षेत्र में आमतौर पर मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है, हालांकि इस दौरान छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों और राजधानी देहरादून में सुबह आसमान में बादल छाए रहे और छिटपुट बारिश हुई, जबकि आईएमडी ने देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।
लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play