Jamui News: दस लोगों को वापस नसीब हुआ उनका गुम हुआ मोबाइल – Hindustan

Jamui News: झाझा । निज संवाददाता झाझा पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत ऑपरेशन चलाते हुए आधुनिक तकनीक के अलावा सीईआईआर पोर्टल का उपयोग करके झाझा पुलिस ने दस मोबाइल धारकों को उनके कभी गुम हुए मोबाइल वापस नसीब करा दिए हैं। उक्त गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के बाद एसडीपीओ राजेश कुमार, एसएचओ मिंटु कु सिंह व एसआई श्वेता भारती ने गुरुवार को उक्त मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया। हालांकि मोबाइल धारकों ने मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी लेकिन पुलिस ने उनकी नाउम्मीद को यकीन में तब्दील करते हुए,मोबाइलें बरामद कर उन्हें सौंप दिया। एसडीपीओ ने बताया कि सोनम कुमारी, बबिता देवी, लराजवीर, विवेक विश्वकर्मा,विजय शर्मा, कुंज बिहारी,विनय कुमार एवं अन्य ने मोबाइल गुम होने की बावत थाना में आवेदन दिया था ऐसे में मोबाइल को बरामद करने के लिए तकनीकी मदद और सीईआईआर का सहारा लिया गया जिसके नतीजे में गुम हुए दस अदद मोबाइल बरामद हो गए।

उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर सर्वप्रथम थाना में आवेदन दें, ताकि उस मोबाइल का कोई दुरपयोग न करे और उस मोबाइल को बरामद किया जा सके। साथ ही साथ उन्होंने यह भी अपील की कि कोई भी अंजान व्यक्ति से मोबाइल न खरीदें। बहरहाल,मोबाइल वापस नसीब होने पर वास्तविक मालिकों ने पुलिस का आभार जताया।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News