Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से गुरुवार को सिंघानिया मैनेजमेंट स्कूल ऑडिटोरियम में हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर हिंदी के प्रति अपनी रुचि दिखाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त उदय बक्शी रहे। अपर श्रम आयुक्त शमीम अख्तर, डॉ. सुरेश अवस्थी, प्रो. पंकज चतुर्वेदी और डॉ. लक्ष्मीकांत द्विवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-प्रथम शाहिद इकबाल ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में समूह और एकल गायन, नृत्य, कविता पाठ, नाटक और रामचरितमानस के प्रसंग पर आधारित प्रस्तुतियां हुईं।
प्रतिभागियों के साथ बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। शाहिद इकबाल ने कहा कि ऐसे आयोजन कर्मचारियों में हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने और राजभाषा के प्रभावी कार्यान्वयन में सहायक हैं। इस दौरान रीजनल पीएफ कमिश्नर अमित कुमार बाजपेई, पवन कुमार सिंह, प्रतीश सिंह, कुमार अभिषेक आदि रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play