Prayagraj News: रथ पर सवार होकर दर्शन देने निकले राम-लक्ष्मण संग भक्त हनुमान – Hindustan

Prayagraj News: बाघम्बरी क्षेत्र श्री रामलीला कमेटी का रामदल गुरुवार को भव्यता के साथ निकला। लेबर चौराहा स्थित रामलीला पार्क में आचार्यों की अगुवाई में भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमानजी का वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन कर आरती उतारी गई। चांदी के रथ पर राम-लक्ष्मण संग भक्त हनुमानजी को विराजमान कराकर दल को रवाना किया गया। रामदल केपी जायसवाल सीमेंट एजेंसी से होते हुए मठ बाघम्बरी गद्दी पहुंचा। जहां जय श्रीराम-जय श्रीराम के उद्घोष के बीच 21 आचार्यों ने भगवान का पूजन किया। रामदल में आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर, पर्यावरण संरक्षण और अग्नि से सुरक्षा जैसे सामाजिक सरोकारों पर केंद्रित चौकियां जनमानस के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।

कई चौराहों पर लाउडस्पीकर और डीजे बैंड पर बजती रामधुन जनमानस को मंत्रमुग्ध करती रहीं तो राम दरबार, सीता हरण, कृष्ण-सुदामा व शिव तांडव सहित कई कलात्मक चौकियां भी शामिल हुई। दल 80 फीट रोड, पुलिस चौकी, लालता चौराहा, मटियारा रोड, अलोपीबाग अलोपशंकरी मंदिर से मुड़कर देर रात बाघम्बरी रोड से होते हुए मठ बाघम्बरी गद्दी पर पहुंचा। दल में विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, अरविंद मोहन जायसवाल, पूर्व सांसद धर्मराज सिंह पटेल, ऋषि शंकर द्विवेदी, सतीश गुप्त, आचार्य राजेश त्रिपाठी, सुरेंद्रनाथ मिश्र, मनोज मिश्र, कमलेश दुबे, ओम प्रकाश मिश्र, आशीष बाजपेई, भानु पटेल, वीरेंद्र तिवारी, सत्य प्रकाश मिश्र आदि शामिल रहे।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News