हूती विद्रोहियों का गढ़ बने यमन में राष्ट्रपति भवन के ऊपर जोरदार हमला हुआ है। हूती विद्रोहियों ने 5 बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ देश की आधिकारिक मान्यता प्राप्त राजधानी अदन में पूरी लीडरशिप को खत्म करने का प्लान बनाया था, जिस वक्त यह हमला हुआ उस समय प्रधानमंत्री शाया मोहसिन अल जिंदानी समेत कई मंत्री भवन में मौजूद थे।इस भीषण हमले के बाद भी यह सुरक्षित बच गए। इसमें 4 सुरक्षाकर्मियों ने अपनी जान गंवाई है। बता दें, हूती विद्रोहियों ने अपनी राजधानी सना को बनाया हुआ है। वहीं वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार अदन से यमन के हिस्सों पर शासन करती है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए यमन के सूचना मंत्री मोअम्मर अल एर्यानी ने कहा कि इस हमले में सरकार के मंत्री सुरक्षित बच निकले। उन्होंने सोशल मीडिया साइट पर किए एक पोस्ट में कहा कि इस हमले में प्रधानमंत्री और बाकी मंत्री सुरक्षित हैं, लेकिन उनके 2 बॉडीगार्ड्स समेत 4 लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं।
अलजजीरा ने की एक रिपोर्ट में बताया गया कि यह पिछले काफी समय में ऐसा पहली बार हुआ है, जब हूती विद्रोहियों ने अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार के ऊपर इस तरह से हमला किया हो। रिपोर्ट में कहा गया, “हूतियों की तरफ से किया गया यह हमला इस बात का संकेत देता है कि दोनों पक्षों के बीच में तनाव बढ़ रहा है और आने वाले समय में यह और भी ज्यादा बढ़ेगा।
बता दें, अदन में यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब हूती विद्रोही इस समय सऊदी अरब से लड़ रहे हैं। यमन के तीसरे सबसे बड़े शहर ताइज और उसके आस-पास के पूरे इलाके पर कब्जा करने के लिए दोनों पक्षों में भीषण युद्ध जारी है। इस शहर पर नियंत्रण इसलिए भी जरूरी है क्योंकि यहां पर जिसका कंट्रोल होगा। उसको ‘बाब अल-मंदेब स्ट्रेट पर नियंत्रण मिल जाएगा। होर्मुज के बंद होने की वजह से यह रास्ता सऊदी अरब के लिए बेहद जरूरी बन जाता है।
गौरतलब है कि सऊदी अरब के लिए भी हूतियों से लड़ाई महंगी पड़ रही है। सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन का कहना है कि पिछले 11 दिनों में रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हौथी विद्रोहियों ने कम से कम 20 हमले किए हैं। इसके अलावा, दर्जनों अन्य हवाई अड्डों, तेल सुविधाओं और बंदरगाहों को भी निशाना बनाया गया है।
सऊदी की राजधानी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, गठबंधन के प्रवक्ता मेजर-जनरल तुर्की अल-मलिकी ने फुटेज जारी की। इसमें मुख्य हवाई अड्डे पर हुए हमलों को देखा जा सकता है, जहां यात्री अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए नज़र आ रहे हैं। गठबंधन का कहना है कि हूती हमलों में 17 लोग मारे गए हैं और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play