Pakur News: शांति, सौहार्द व आपसी भाईचारे के साथ मनाए पर्व-त्योहार: मनोज – Hindustan

Pakur News: शांति, सौहार्द व आपसी भाईचारे के साथ मनाए पर्व-त्योहार: मनोज पाकुड़िया, एक संवाददाता।

थाना क्षेत्र में अक्टूबर से दिसंबर तक मनाए जाने वाले विभिन्न पर्व-त्योहारों को लेकर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने क्षेत्रवासियों से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार समाज में प्रेम और एकता को मजबूत करने का अवसर हैं, इसलिए सभी समुदाय के लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाएं। थाना प्रभारी ने लोगों को विशेष रूप से सतर्क करते हुए कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़-भाड़ और लोगों की व्यस्तता बढ़ जाती है। ऐसे समय में चोरी, ठगी और अन्य आपराधिक घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। इसलिए लोग अपने घरों, दुकानों और कीमती सामानों की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतें। घर बंद करके बाहर जाने पर आसपास के विश्वसनीय लोगों को इसकी जानकारी दें तथा अनजान व्यक्तियों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। उन्होंने समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, बुद्धिजीवियों और पंचायत प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी रखने तथा पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह, भ्रामक संदेश या किसी समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी प्रसारित करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फोटो संख्या-18- पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News