Sitamarhi News: बैरगनिया। प्रखंड के अख्ता पश्चिमी (चकवा) पंचायत के तकिया टोला गांव में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से भीषण अग्निकांड हो गया। इस हादसे में आधा दर्जन घर सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में गांव के देवेंद्र राम, हरेंद्र राम, समीउल्लाह मंसूरी, कलामुद्दीन मंसूरी सहित आधा दर्जन लोगों के घर आ गए। घरों में रखा लाखों का सामान भी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आशियाना
उजड़ने से पीड़ित परिवार काफी मर्माहत हैं और उनमें कोहराम मचा हुआ है।घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गिरी ने एसआई सुशील कुमार को सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना किया, जो पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।थानाध्यक्ष ने बताया कि गैस सिलेंडर ब्लास्ट से अग्निकांड की सूचना मिली है, जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। समाचार प्रेषण तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play