Ghatsila News: घाटशिला। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड-इंडियन कॉपर कॉम्प्लेक्स, मऊभंडार में हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। उप महाप्रबंधक (खनन) नरेंद्र सिंह जांगड़े ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, संविदा कर्मियों, आईसीसी वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधियों, लेडीज क्लब की सदस्याओं तथा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों की सहभागिता रही। हिंदी पखवाड़े के दौरान हिंदी निबंध, हिंदी टंकण, पैराग्राफ अनुवाद, शब्दों का अनुवाद, गद्यांश पठन, राजभाषा प्रश्नोत्तरी एवं तात्कालिक वाचन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें अधिकारियों, कर्मचारियों, संविदा कर्मियों तथा संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर और केंद्रीय विद्यालय, सुरदा के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यकारी निदेशक एवं इकाई प्रमुख, आईसीसी उमेश सिंह ने कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हिंदी का प्रयोग केवल औपचारिकता तक सीमित न रहकर दैनिक कार्यप्रणाली, प्रशासनिक व्यवहार और संगठन की कार्यसंस्कृति में परिलक्षित होना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से राजभाषा के प्रभावी कार्यान्वयन में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आईसीसी वर्कर्स यूनियन के महासचिव ओमप्रकाश सिंह, अध्यक्ष बी एन सिंहदेव एवं सहायक सचिव एन के राय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अभिषेक ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play