Rashmi Singh
Date: 15-10-26 15:37
Supreme Court Big Orders on Rahul Gandhi: सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के विरोध मार्च और उनके आचरण को लेकर नाराजगी जताई है. मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट को कोई भी डरा-धमका नहीं सकता. उन्होंने कहा कि अदालत किसी काल्पनिक दुनिया में नहीं रह रही है और उसे पता है कि कोर्ट के अंदर और बाहर क्या हो रहा है. इस मामले में अदालत ने याचिकाकर्ता राहुल गांधी के आचरण पर स्पष्टीकरण मांगने की बात भी कही है.
दरअसल, सुनवाई के दौरान अदालत के संज्ञान में यह बात लाई गई कि याचिका दायर किए जाने के समय राहुल गांधी बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ सुप्रीम कोर्ट परिसर पहुंचे थे. इस घटनाक्रम पर सीजेआई सूर्यकांत ने आपत्ति जताई और कहा कि याचिकाकर्ता के इस तरह के आचरण को लेकर उनसे जवाब मांगा जाना चाहिए. अदालत ने स्पष्ट किया कि इस तरह के प्रयासों से न्यायपालिका पर दबाव नहीं बनाया जा सकता.
ये भी पढ़ें- CM Yogi Speech : मिर्जापुर से CM योगी का सीधा संदेश! अब कोई भी गरीब नहीं होगा बेघर?
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें