Badaun News: डकारा पुख्ता मार्ग के नवीनीकरण में गुणवत्ता पर सवाल – Hindustan

Badaun News: सहसवान-डकारा पुख्ता मार्ग के नवीनीकरण में स्थानीय लोगों ने मानक के अनुसार कार्य न करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही डीएम से नवीनीकरण कार्य की जांच कराये जाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा जमकर गड़बड़ी की जा रही है, ऐसे में सड़क ज्यादा दिन नहीं चलेगी, क्योंकि एक तरफ सड़क बन रही है और दूसरी ओर पीछे से उखड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में टैक कोट मानकों के अनुसार नहीं डाला जा रहा है। जिससे सड़क की मियाद पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। तकनीकी जानकारों के अनुसार जब किसी पुरानी सड़क के ऊपर नयी सड़क बनाई जाती है, तो दोनों परतों के बीच मजबूत पकड़ बनाने के लिये टैक कोट किया जाता है, लेकिन इस मार्ग पर टैक कोट सही तरीके से नहीं डाला जा रहा है।

जिससे सड़क सही नहीं बन रही है। लोगों का कहना है कि भारी वाहनों के गुजरते ही नयी डामर उखड़ने लगेगी और सड़क चंद दिनों में ही गड्ढों में तब्दील हो जायेगी। ग्रामीणों ने मौके पर जाकर सड़क हाथ से उकेरकर तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया पर वायरल की हैं। लोगों की माने तो सड़क की मोटाई में भी खेल किया गया है। ठेकेदार की गड़बड़ी जनता पर भारी पड़ेगी। लोगों का कहना है कि गुणवत्ता के अभाव के कारण लाखों रुपये की लागत से बन रही यह सड़क जल्द खराब हो जायेगी। लोगों ने डीएम से जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News