न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान: पहले 3 वनडे और टेस्ट में गिल कप्तान, बाकी 2 वनडे में श्रेयस कप्त… – Dainik Bhaskar

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान हो गया है। टेस्ट टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे। वे वनडे सीरीज के पहले तीन मैचों में कप्तानी करेंगे। आखिरी दो वनडे के लिए श्रेयस अय्यर को कमान सौंपी गई है, जबकि ईशान किशन उपकप्तान होंगे।
टेस्ट टीम में ऋषभ पंत को विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया है, हालांकि उनका चयन फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर है। वहीं, वनडे टीम में पहले तीन मैचों के लिए केएल राहुल विकेटकीपर होंगे। आखिरी दो वनडे के लिए ईशान किशन विकेटकीपिंग करेंगे।
टेस्ट टीम में 17 खिलाड़ी शामिल
शुभमन गिल की कप्तानी वाली टेस्ट टीम में 17 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल टीम का हिस्सा हैं। पंत का चयन फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर है।
टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज।
*ऋषभ पंत का चयन फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर है।
पहले 3 वनडे की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा* और कुलदीप यादव।
आखिरी 2 वनडे की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News