Prayagraj News: सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) 2022 हिंदी और अंग्रेजी विषय के 1114 पदों का परिणाम शुक्रवार शाम घोषित हो गया। अभ्यर्थियों ने दिन में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का घेराव किया तो उसके बाद शाम को परीक्षा समिति की बैठक करके संशोधित परिणाम वेबसाइट पर जारी कर दिया गया। अभिलेख सत्यापन में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों का चयन निरस्त कर दिया गया है। चयन आयोग के उपसचिव डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि टीजीटी 2022 में विज्ञापित अंग्रेजी विषय का चयन परिणाम, कटऑफ एवं अन्तिम उत्तरकुंजी तथा हिंदी विषय का संशोधित चयन परिणाम, संशोधित कटऑफ एवं अन्तिम उत्तरकुंजी घोषित कर दी गई है।
हालांकि चयन परिणाम हाईकोर्ट में योजित याचिकाओं में पारित अंतिम आदेश के अधीन रहेगा। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक का विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी अपने अनुक्रमांक एवं जन्मतिथि अंकित कर एक सप्ताह तक परिणाम देख सकते हैं।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play