आखिर कौन हैं झारखंड के 21 साल के कुमार कुशाग्र, पहली बार भारतीय वनडे टीम का बने हैं हिस्सा – India TV Hindi

भारतीय क्रिकेट टीम को 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के लंबे दौरे का आगाज करना है, जिसमें उसे पहले मेजबान टीम के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी और इसके खत्म होने के बाद 4 नवंबर से 5 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा, जिसको लेकर बीसीसीआई ने दो स्क्वाड का ऐलान किया है, जिसमें पहले तीन वनडे मैचों में जहां शुभमन गिल कप्तानी की जिम्मेदारी को संभालेंगे तो वहीं आखिरी 2 वनडे मैचों में श्रेयस अय्यर कप्तान रहेंगे। वहीं बीसीसीआई की तरफ से आखिरी 2 वनडे के लिए स्क्वाड में कुल चार बदलाव किए गए हैं, जिसमें झारखंड के 21 साल के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया के स्क्वाड में पहली बार जगह मिली है।
कुमार कुशाग्र को लेकर बात की जाए तो उनकी गिनती उभरते हुए बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाजों में की जा रही है, जिसमें हाल में ही वह ऑस्ट्रेलिया-ए के भारत दौरे पर खेली गई 2 अनऑफिशियल टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज में इंडिया-ए के स्क्वाड का हिस्सा थे। इसमें कुमार कुशाग्र ने अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में अपने बल्ले का कमाल दिखाते हुए 113 और 46 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसके लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला था। कुमार कुशाग्र ने घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अब तक 38 फर्स्ट क्लास मैचों में खेलते हुए 42.49 के औसत से 2507 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 7 शतकीय और 6 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। वहीं 40 लिस्ट-ए मैचों में कुमार कुशाग्र ने 51.37 के बेहतरीन औसत के साथ 1387 रन बनाए हैं जिसमें वह 2 शतकीय और 10 अर्धशतकीय पारियां खेलने में कामयाब रहे हैं।

ईशान किशन की कप्तानी में कुमार कुशाग्र ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में साउथ जोन के खिलाफ अपने बल्ले से कमाल दिखाया था, जिसमें उन्होंने पहली पारी में जहां 101 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी, तो वहीं दूसरी पारी में उनके बल्ले से 46 रनों की पारी देखने को मिली थी। ऐसे में अब उनके इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए टीम इंडिया के स्क्वाड में चुना गया है, जिसमें उनको न्यूजीलैंड के दौरे पर आखिरी 2 वनडे मैचों में खेलने का मौका मिलता है या नहीं इसको लेकर सभी की नजरें रहने वाली हैं।
ये भी पढ़ें
भारत और जिम्बाब्वे की टीम काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरी खेलने, BCCI ने बताया इसके पीछे का कारण
आखिरी टी20 मैच के लिए भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में एंट्री, अर्शदीप सिंह को लगी चोट
Latest Cricket News
© 2009-2026 Independent News Service. All rights reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News