Muzaffarpur News: फोटो सतीश मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के जुनून आर्ट एंड क्लचरल ग्रुप की तरफ से शुक्रवार को पहली बार डांडिया नाइट ‘नव-धुन ’26’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगल आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य प्रो. एम. के. झा एवं उनकी धर्मपत्नी ने आरती में शामिल हुई। कार्यक्रम की देखरेख जुनून क्लब के अध्यक्ष प्रो आशीष कुमार ने की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पारंपरिक परिधानों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और डांडिया की रंगीन छटा के बीच उत्सव का आनंद उठाया। संगीत, पारंपरिक नृत्य और आकर्षक सजावट ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया। इस आयोजन की सफलता में जुनूनकी पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों के साथ-साथ संस्थान के मार्गदर्शन एवं सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
स्थानीय खाद्य व्यवसायियों एवं प्रायोजकों ने भी अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान किया, जिससे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहायता मिली। प्रो आशीष ने कहा कि इस आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर दिया, बल्कि संस्थान में सामूहिकता, रचनात्मकता और सांस्कृतिक सहभागिता की भावना को भी सुदृढ़ किया।
शॉर्ट बायो: मृत्युंजय कुमार पिछले 17 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ में हेल्थ और हायर एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
मृत्युंजय कुमार, जिन्हें पत्रकारिता में 17 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में हेल्थ और हायर एजुकेशन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
मृत्युंजय ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में हिन्दुस्तान पटना से की। इसके बाद नई दुनिया दिल्ली, अमर उजाला नोएडा और गोरखपुर, हिन्दुस्तान गोरखपुर, दैनिक जागरण पटना, हिन्दुस्तान भागलपुर, प्रभात खबर मुजफ्फरपुर और अब हिन्दुस्तान मुजफ्फरपुर में काम कर रहे हैं। वर्ष 2014 में दैनिक जागरण में इन्हें डिजिटल बिहार प्रभारी बनाया गया। इसके बाद दैनिक जागरण पटना के सिटी जागरण टीम का प्रभारी बनाया गया।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
पीजी हिन्दी, दिल्ली विश्वविद्यालय और प्रिंट पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा।
विशेषज्ञता
हेल्थ, एजुकेशन, कला संस्कृति, साहित्य
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play