यूपी में सरकारी नौकरी का शानदार मौका! लोअर PCS के 1784 पदों पर निकली भर्ती, जानें कब से आवेदन – Bharat24live

Yuvraj Singh
Date: 16-10-26 19:55
UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लोअर PCS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 1,784 पदों को भरा जाएगा. खास बात यह है कि भर्ती में 12वीं पास अभ्यर्थियों को भी मौका मिलेगा, हालांकि आवेदन के लिए PET-2025 में शामिल होना अनिवार्य है. इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की तारीख, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की जानकारी लेकर अभी से अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं. 
10 नवंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
UPSSSC की लोअर PCS भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर 2026 से शुरू होगी. इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे. आवेदन करने और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 1 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है. वहीं, आवेदन फॉर्म में संशोधन करने का मौका 8 दिसंबर 2026 तक मिलेगा. भर्ती परीक्षा की तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है. ऐसे में उम्मीदवारों को आगे की अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए. 
12 विभागों में भरे जाएंगे 1,784 पद
इस भर्ती के तहत अलग-अलग विभागों में कुल 12 प्रकार के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) के 525 और ग्राम पंचायत अधिकारी के 508 पद शामिल हैं. इसके अलावा वाणिज्य कर संग्रह अमीन के 235, भूमि अर्जन अमीन के 187, समाज कल्याण पर्यवेक्षक के 137 और भंडारपाल एवं लिपिक के 118 पदों पर भर्ती होगी.
अन्य पदों में सहकारी कृषि पर्यवेक्षक के 50, सारणीयक के 14, गृह माता के 5, भंडारपाल एवं लिपिक (विशेष भर्ती) के 2, फार्म लिपिक के 2 और बिक्री कर्ता का 1 पद शामिल है. अलग-अलग पदों के लिए अतिरिक्त शैक्षणिक या तकनीकी योग्यता भी निर्धारित हो सकती है, इसलिए आवेदन से पहले संबंधित पद की पात्रता जांचना जरूरी होगा. 
कौन कर सकता है आवेदन? 
UPSSSC लोअर PCS भर्ती 2026 के लिए सामान्य रूप से 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, अभ्यर्थी का PET-2025 में शामिल होना जरूरी है और उसके स्कोरकार्ड में शून्य से अधिक अंक होने चाहिए. कुछ पदों के लिए अतिरिक्त योग्यता की शर्तें भी लागू होंगी, इसलिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना चाहिए.
आयु सीमा की बात करें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी. इसके अलावा राज्य सरकार के कर्मचारियों और खेल कोटे के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को लागू नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जा सकती है. 
तीन चरणों में होगा उम्मीदवारों का चयन
लोअर PCS भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले PET-2025 के स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों की छंटनी होगी. आयोग श्रेणीवार उपलब्ध पदों की संख्या के मुकाबले 15 गुना उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट करेगा. इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा.
लिखित परीक्षा के बाद चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा. इस दौरान उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, PET स्कोरकार्ड, पहचान पत्र और आरक्षण से संबंधित दस्तावेजों की जांच होगी. इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन के समय से ही अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए. 
कहां देखें भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन?
UPSSSC लोअर PCS भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक विज्ञापन पढ़ लेना चाहिए. इसमें पदवार योग्यता, आवेदन संबंधी नियम और अन्य जरूरी शर्तों की विस्तृत जानकारी दी गई है.
ये भी पढ़ें: रेलवे में नौकरी का सपना होगा पूरा! NTPC के 1688 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News