Bokaro News: पेटरवार प्रखंड की सदमाकला पंचायत भवन के सभागार में शनिवार को डिजिटल पंचायत ऑपरेटर संघ की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार ने की। इस दौरान पंचायतों में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के संचालन में आ रही समस्याओं और ऑपरेटरों के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संघ के सदस्यों ने पंचायत स्तर पर सीएससी संचालन के दौरान होने वाली परेशानियों को उठाया। साथ ही उत्तासारा पंचायत भवन में कार्यरत विकास कुमार नायक को कथित राजनीतिक षड्यंत्र के तहत हटाए जाने का मुद्दा भी उठाया गया। सदस्यों ने उन्हें पुनः कार्य पर स्थापित कराने के लिए आवश्यक पहल करने को लेकर विचार-विमर्श किया।
मौके पर हलधर महतो, प्रकाश कुमार नायक, अजित कुमार नायक, अवध किशोर महतो, पिंकी देवी, गौर चंद्र मंडल, अभिमन्यु महतो और विकास नायक सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play