Jamui News: खैरा। निज संवाददाता शारदीय नवरात्र के छठे दिन माता कात्यायनी की पूजा धूमधाम से शुक्रवार को किया गया। सुबह और शाम श्रद्धालु ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर एवं गढ़ के अंदर नवनिर्मित गहवर में पूरे धूम-धाम से पूजा किया और आरती उतारी। मान्यता है कि माता कात्यायनी को महिषासुर का वध करने वाली देवी के रूप में जाना जाता है। माता कात्यायनी की उपासना और पूजा करने से जीवन की सारी बाधाएं दूर होती है। सुख समृद्धि साहस और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। जीवन में विभिन्न प्रकार के लाभ और आध्यात्मिक बल प्राप्त होते हैं। मान्यता यह भी है कि ब्रज की गोपियों ने भी कृष्ण को पति के रूप में पाने के लिए माता कात्यायनी की आराधना की थी।
इनकी आराधना से शत्रुओं का नाश होता है नकारात्मक उर्जा समाप्त होती है और जीवन के संघर्षों में विजय मिलती है। इनकी पूजा से भक्तों को धर्म अर्थ और काम और मोक्ष मिलता है। इनकी पूजा से शक्ति और साहस का आशीर्वाद भी मिलता है। कई जन्मों के पाप का भी नाश होता है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play