Roman Reigns की WWE में बादशाहत खत्म करने के लिए वापस आएगा 41 साल का रेसलर, हराने का किया दावा – News24 Hindi

Edited By :Pankaj Joshi
Updated:
Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस अपना बड़ा नाम बना चुके हैं. 2020 से 2024 के बीच में वो 1316 दिन तक चैंपियन रहे. 2025 में उनकी बुकिंग अच्छी तरह से नहीं की गई. 2026 अभी तक उनके लिए जबरदस्त रहा है. बतौर चैंपियन उन्होंने अपने काम से सभी की वाहवाही लूटी है. चैंपियन बने हुए उन्हें 180 दिन से ज्यादा हो गए हैं. अब सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि रेंस की बादशाहत को कंपनी में कौन खत्म करेगा. एक फेमस रेसलर ने रोमन  को खतरनाक धमकी देकर अपनी वापसी की बात कही है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने रेंस को लेकर क्या बयान दिया.
रोमन रेंस ने इस साल की शुरुआत में सऊदी अरब में हुआ रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद उन्होंने रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की. दोनों के बीच गजब का मैच हुआ. पंक ने रेंस को बढ़िया चुनौती पेश की. अंत में रेंस ने पंक को हराकर टाइटल अपने नाम किया. ट्रिपल एच ने रेंस की सही बुकिंग कर उनके फैंस को बड़ा तोहफा दिया. दर्शक रेंस को ही चैंपियन बनते हुए देखना चाहते थे. (Photo: WWE.com)
Going Ringside पर ड्रू मैकइंटायर नज़र आए. उन्होंने अपनी फिल्म हाईलैंडर को प्रमोट किया. उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म हिट होगी. मैकइंटायर ने ये भी बताया कि रोमन रेंस और कोडी रोड्स की स्ट्रीट फाइटर मूवी फ्लॉप साबित होगी. उन्होंने दावा किया कि वो WWE में वापसी कर रोमन को मात देंगे. मैकइंटायर और रेंस कई सालों से एक-दूसरे के दुश्मन बने हुए हैं. मैकइंटायर तो बहुत ज्यादा नफरत रेंस से करते हैं. (Photo: WWE.com)
मैकइंटायर ने बड़े ही आत्मविश्वास से कह दिया है कि वो रेंस का टाइटल रन खत्म करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा, “रोमन रेंस अभी स्ट्रीट फाइटर मूवी में काम कर रहे हैं. इसका मतलब है कि वो कुछ बड़ा कर रहे हैं. मेरी फिल्म उन्हें पीछे छोड़ देगी. इसके अलावा एक और चीज है. मुझे रोमन को किसी भी हाल में हराना है क्योंकि मैंने कभी उन्हें मात नहीं दी. मेरे पास तलवार है. रोमन के साथ उनकी ब्लडलाइन भी है. अगर नौबत आई तो मुझे तलवार वापस लानी पड़ेगी.” (Photo: WWE.com)
ड्रू मैकइंटायर के लिए पिछले कुछ साल WWE में शानदार रहे हैं. वो लगातार बढ़िया काम कर रहे हैं. अब उनका नाम टॉप रेसलर्स की लिस्ट में आता है. इस साल की शुरुआत में वो चैंपियन भी बने थे. रेसलमेनिया 42 में उनका मुकाबला जैकब फाटू के साथ हुआ था. दोनों के बीच खतरनाक मैच हुआ. वहां पर मैकइंटायर को हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से अभी तक कंपनी में उनकी वापसी नहीं हुई है. फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस ने बतौर चैंपियन अभी तक बढ़िया काम किया है. उन्होंने जेकब फाटू को दो बार हराया. इसके अलावा उन्होंने सैथ रॉलिंस, पेंटा और एलए नाइट को भी मात दी. उनकी बुकिंग भी बढ़िया अंदाज में की जा रही है. 7 नवंबर को क्राउन ज्वैल इवेंट का आयोजन होगा. वहां पर रेंस का मुकाबला क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप के लिए सैमी ज़ेन के साथ होने वाला है. ट्रिपल एच ने इसका ऑफिशियल ऐलान कर दिया है. (Photo: WWE.com)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News