Gaya News: 20 साल बेमिसाल: पूर्व सीएम नीतीश कुमार अपने कार्यों की प्रदर्शनी का किया शुभारंभ – Hindustan

Gaya News: 20 साल बेमिसाल: पूर्व सीएम नीतीश कुमार अपने कार्यों की प्रदर्शनी का किया शुभारंभ गया जी नगर निगम कार्यालय के समीप लगायी गई है प्रदर्शनी

शनिवार से चार दिनों तक नीतीश कुमार के किए गए कार्यों को दर्शाया जाएगा

कलाकार विभिन्न योजनाओं से संबंधित फायदों का करेंगे मंचन

गया जी, प्रधान संवाददाता

गया जी में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले 20 साल में किए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में बिहार में बीते दो दशकों के दौरान हुए बदलावों और विकास यात्रा को विभिन्न चित्रों, तथ्यों और विवरणों के माध्यम से दिखाया जा रहा है। नेताओं ने बताया कि इसका उद्देश्य लोगों को राज्य में हुए विकास कार्यों और विभिन्न क्षेत्रों में हासिल की गई उपलब्धियों से अवगत कराना है। नीतीश कुमार सुबह 11 बजे नगर निगम कार्यालय के बाहरी परिसर में लगी प्रदर्शनी में पहुंचे। द्वीप प्रज्जवलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से बिहार की विकास यात्रा, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली तथा सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में हुए कार्यों को रेखांकित करने का प्रयास किया गया है।

सैकड़ों नेता-कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस मौके पर पर जद यू जिलाध्यक्ष ई अजय कुशवाहा ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उनके किए गए कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया। कार्यक्रम के दौरान कोषाध्यक्ष ललन सराफ, विधानपार्षद संजय गांधी, विधायक मनोरमा देवी, चंदन कुमार सिंह, पूर्व सांसद विजय मांझी, कुमुद वर्मा, विनोद यादव, पूर्व एमएलसी अनुज सिंह कृष्णनंदन यादव, मधुसूदन राय,लालजी प्रसाद, अरविंद सिंह समेत सैकड़ों नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूर्व एमएलसी अनुज कुमार ने किया स्वागत

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पूर्व एमएलसी अनुज सिंह ने स्वागत किया। अनुज सिंह ने बताया कि नीतीश कुमार ने पिछले 20 सालों में बिहार के विकास के लिए लगातार काम किया है। यही कारण है आज पूरे बिहार के साथ-साथ गया जी में विकास के कई काम हो रहे हैं।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News