Prayagraj News: व्यापारी 20 अक्तूबर को करेंगे शस्त्र पूजन – Hindustan

Prayagraj News: प्रयागराज व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय सिविल लाइंस में आयोजित की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि मंगलवार 20 अक्तूबर को शस्त्र पूजन कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में व्यापारी एवं उद्योगपति सहभाग करेंगे। मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने धार्मिक आयोजनों की मर्यादा बनाए रखने पर भी जोर दिया। संगठन ने चौकी कमेटियों एवं रामलीला कमेटियों से अपील की कि धार्मिक आयोजनों में केवल धार्मिक प्रसंगों से संबंधित झांकियां निकाली जाएं। राधा-कृष्ण एवं शिव-पार्वती जैसे पूजनीय धार्मिक पात्रों के नाम पर अश्लील नृत्य, अश्लील गाने और द्विअर्थी संवादों वाली चौकियों एवं जागरण की झांकियों पर प्रतिबंध लगाया जाए।

बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता ने की तथा संचालन नगर उपाध्यक्ष धीरज केसरवानी ने किया। इस दौरान अमित गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, मुदित खत्री, बनारसी साहू, संतोष गुप्ता, राजीव तिवारी, विजय केसरवानी, कमलेश यादव, अतुल जायसवाल, दीपक गुप्ता, अखिलेश केसरवानी, मनीष साहू, मुसाब खान एवं विपिन केसरवानी उपस्थित रहे।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News