Prayagraj News: जीटीबी नगर में शनिवार शाम घर के पास खेल रही सात वर्षीय एक बच्ची की कार से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। मूल रूप से झारखंड का रहने वाला नदीम शेख परिवार के साथ जीटीबी नगर स्थित पुरानी पानी की टंकी नाले के पास रहता है। उसकी सात वर्षीय बेटी उमैरा खातून उर्फ आलिया शाम करीब छह बजे घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान पास के ही मकान में रहने वाला एक युवक कार को घर से निकाला। वह कार बैक कर रहा था तभी उमैरा उसकी चपेट में आ गई।
टक्कर लगने पर वह जमीन पर गिरी, फिर पहिये के नीचे आने से कुचल गई। हादसा होते देख लोगों ने शोर मचाया तो कार चला रहा युवक भाग गया। परिजनों और स्थानीय लोग उमैरा को पास स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने के कारण एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उमैरा को लेकर जब तक एसआरएन अस्पताल पहुंचे, उसकी सांस थम चुकी थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने कार सहित चालक को हिरासत में ले लिया है। हांलाकि थाना प्रभारी करेली सच्चिदानंद सिंह ने इसकी पुष्टि नहीं की। उनके मुताबिक हादसे के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play