गन्ने से इथेनॉल बनाने पर रोक – Hindustan

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्र सरकार ने सरकारी ईंधन कंपनियों को गन्ने से जुड़े कच्चे माल से इथेनॉल खरीदना बंद करने का निर्देश दिया है। इस कदम से चीनी की कीमतों को काबू में रखने में मदद मिल सकती है। समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह आदेश एक नवंबर से लागू होगा। दरअसल, गर्मियों में सूखे मौसम के कारण गन्ने के उत्पादन पर बुरा असर पड़ा है, जिससे चीनी की कीमतें काफी बढ़ गई हैं।सरकारी रिफाइनरी कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम आदि ने नए निर्देशों का हवाला देते हुए नए सप्लाई वर्ष के लिए लगभग 11 अरब लीटर इथेनॉल की खरीद के लिए एक संयुक्त टेंडर जारी किया है।शुक्रवार
को जारी टेंडर दस्तावेजों के अनुसार, इस टेंडर में गन्ना से बने इथेनॉल के लिए कोई प्रस्ताव नहीं मांगा गया है। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े चीनी उत्पादक भारत में इस साल गन्ने की फसल पिछले साल के मुकाबले कम रहने की आशंका है। इसका मुख्य कारण ‘अल नीनो’ है, जिसके चलते पिछले एक दशक से भी अधिक समय में सबसे कमजोर मानसून रहा। इससे चीनी की उपलब्धता कम हो गई है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News