Varanasi News: वाराणसी। जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार देर रात हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-20 आयु वर्ग की टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर-14 वर्ग में सिगरा की टीम विजेता रही, जबकि बीएलडब्ल्यू एकेडमी उपविजेता रही। अंडर-17 वर्ग में रोहनिया सनबीम की टीम ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया तथा सिगरा स्टेडियम की टीम उपविजेता रही। वहीं अंडर-20 वर्ग में काशी हिंदू विश्वविद्यालय की टीम विजेता बनी और सिगरा स्टेडियम की टीम ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मेयर अशोक तिवारी थे।
विशिष्ट अतिथि डॉ. आरके ओझा, राज यादव, डॉ. वीके मिश्रा, डॉ. जेएस राय, गुड्डू सिंह, पूर्व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी दिव्या वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव सर्वेश कुमार पांडेय ने किया। बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता बीते 10 साल में पहली बार हुई है। प्रशिक्षक पूजा यादव ने खिलाड़ियों एवं संघ के पदाधिकारियों का स्वागत किया।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play