शे होप ने सूर्या को पछाड़ा, बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके; T20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान – Hindustan

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2-2 से बराबर रही। शनिवार को बेंगलुरु में पांचवां और निर्णायक टी20 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। बारिश के चलते मुकाबला देर से शुरू हुआ, जिसे इसे 9-9 ओवर का कर दिया गया। भारत ने जब 7.4 ओवर में 118/5 का स्कोर बना लिया तो मौसम का मिजाज फिर बिगड़ गया। कुछ देर के इंतजार के बाद अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में बल्ले से जमकर गदर काटा। उन्होंने चार पारियों में 190.51 के स्ट्राइक रेट से 261 रन बनाए, जिसमें दो शतक सामिल हैं। 32 वर्षीय होप इस सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर रहे। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड से नवाजा गया।

शे होप ने सूर्यकुमार यादव को पछाड़ा

शे होप फुल मेंबर टीमों के बीच द्विपक्षीय T20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को पछाड़ दिया है। सूर्या ने साल 2025 में भारतीय सरमजीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच पारियों में 242 रन जोड़े थे, जिसमें 196.74 का स्ट्राइक रेट रहा। उनके बल्ले से तीन पचास प्लस स्कोर निकले थे। सूर्या फिलहाल भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। होप महज 25 रनों से बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। बाबर ने 2022 में पाकिस्तान दौरे पर आई इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की सात पारियों में 143.21 के स्ट्राइक रेट से 282 रन बटोरे थे। उन्होंने तब एक शतक और एक अर्धशतक लगाया।

285 – बाबर आजम बनाम इंग्लैंड (2022, 7 पारियां)

261 – शे होप बनाम भारत (2026, 4 पारियां)

242 – सूर्यकुमार यादव बनाम न्यूजीलैंड (2025, 5 पारियां)

238 – साहिबजादा फरहान बनाम श्रीलंका (2026, 3 पारियां)

231 – विराट कोहली बनाम इंग्लैंड (2021, 5 पारियां)

बेंगलुरु T20I रद्द होने के बाद शे होप ने सीरीज जीतने का मौका गंवाने पर निराशा जताते हुए कहा, ”फिलहाल यह हमारे लिए पर्याप्त नहीं है। हम जीत के काफी करीब थे। हमारे पास 20 साल से भी अधिक समय में ऐसा करने का मौका था। हम निश्चित रूप से आगे बढ़ रहे हैं। सफलता का मतलब सिर्फ सीरीज जीतना नहीं है। इस दौरे से कई सकारात्मक बातें सामने आई हैं।” बता दें कि वेस्टइंडीज ने 2002 के बाद से भारत में किसी भी फॉर्मेट में सीरीज नहीं जीती है। होप ने टीम के गेंदबाजों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए शमर स्प्रिंगर, कीमो पॉल और रोस्टन चेज का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ”अहम ओवरों में खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी निभाई और पूरी सीरीज के दौरान अलग-अलग मौकों पर टीम के सदस्यों ने आगे बढ़कर योगदान दिया।”

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News