19-25 October Weekly Horoscope: सिंह-वृश्चिक को मिलेगी खुशखबरी, मेष-तुला समेत इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें! – Bharat24live

Rashmi Singh
Date: 18-10-26 13:53
Weekly Horoscope:  अक्टूबर का यह सप्ताह कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है, जबकि कुछ जातकों को अपने फैसलों और व्यवहार में सावधानी बरतने की जरूरत होगी. 19 से 25 अक्टूबर 2026 के बीच ग्रहों की चाल का असर करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन और प्रेम संबंधों पर देखने को मिल सकता है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य तुला राशि में गोचर कर रहे हैं. बुध और वक्री शुक्र भी तुला राशि में स्थित हैं, जबकि 24 अक्टूबर को बुध वक्री होंगे. इसके अलावा मंगल और गुरु कर्क राशि में, वक्री शनि मीन राशि में तथा राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में रहेंगे. 24 अक्टूबर को शुक्र चित्रा और सूर्य स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ऐसे में कुछ राशियों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, तो कुछ को खर्च, स्वास्थ्य और रिश्तों के मामलों में अतिरिक्त सतर्कता रखनी होगी. आइए जानते हैं कि यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है.
मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)
मेष राशि के जातकों के लिए 19 से 25 अक्टूबर का सप्ताह मिले-जुले परिणाम देने वाला रह सकता है. इस दौरान छोटे-छोटे काम पूरे करने के लिए भी अधिक मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ सकती है. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में लापरवाही करने से बचना होगा. कारोबार करने वाले जातक किसी भी तरह का जोखिम भरा निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार करें. जल्द मुनाफा कमाने के चक्कर में नुकसान उठाने से बचना आपके लिए जरूरी रहेगा.
सेहत सामान्य रह सकती है, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. सप्ताह के मध्य में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है. दूसरों की मदद करते समय अपने जरूरी कामों को नजरअंदाज न करें. सप्ताह के आखिरी दिनों में अचानक खर्च बढ़ने की आशंका है. परिवार और रिश्तेदारों के साथ संबंध बेहतर बनाए रखने के लिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचें.
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करें और शिवाष्टक का पाठ करें.
वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत परिणाम देने वाला हो सकता है. कार्यक्षेत्र में छोटी-सी लापरवाही भी परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए अपने काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करें. करियर या कारोबार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेते समय वरिष्ठों और भरोसेमंद लोगों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलना होगा. किसी भी विवाद को बढ़ाने के बजाय परिस्थितियों को समझदारी से संभालने की कोशिश करें.
सप्ताह के उत्तरार्ध में कामकाज से जुड़ी चुनौतियां बढ़ सकती हैं. नौकरी में स्थानांतरण की स्थिति बन सकती है, जबकि कारोबार करने वालों को सुस्ती का सामना करना पड़ सकता है. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी रहेगा. प्रेम संबंधों में जल्दबाजी से बचें और जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें. धैर्य और समझदारी से काम लेने पर आप कई परेशानियों को कम कर सकते हैं.
उपाय: प्रतिदिन मां दुर्गा की पूजा करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रह सकता है. सप्ताह की शुरुआत में कामकाज की गति बनी रहेगी, लेकिन किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले मानसिक चिंता बढ़ा सकते हैं. परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर भी आप परेशान रह सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों पर सप्ताह के मध्य में काम का दबाव बढ़ने की संभावना है. इस दौरान सहकर्मियों और वरिष्ठों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने पर आपको अपने स्तर पर अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं.
आर्थिक मोर्चे पर खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है. विद्यार्थियों को पारिवारिक परिस्थितियों के कारण पढ़ाई में परेशानी आ सकती है. उच्च शिक्षा या करियर में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे जातकों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. मौसम से जुड़ी बीमारियों को लेकर सतर्क रहें. प्रेम संबंधों में मुलाकात के अवसर कम मिल सकते हैं और जीवनसाथी के साथ किसी मुद्दे पर मतभेद होने की आशंका है. बातचीत के जरिए गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करें.
उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और गणेश चालीसा का पाठ करें.
कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर और कारोबार के लिहाज से अच्छा रह सकता है, लेकिन निजी रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में छोटी या लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. नौकरी या कारोबार में बदलाव से जुड़ी गतिविधियां भी आपकी व्यस्तता बढ़ा सकती हैं. काम के दबाव के कारण परिवार को पर्याप्त समय देना मुश्किल हो सकता है. ऐसे में घर और कार्यक्षेत्र की परेशानियों को एक-दूसरे पर हावी न होने दें.
सप्ताह की शुरुआत में कारोबार को आगे बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन बीच में कुछ बाधाएं आने से निराशा हो सकती है. किसी बड़े फैसले को गुस्से या जल्दबाजी में लेने से बचें. सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी करीबी मित्र की मदद से अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है. सरकारी कामकाज में भी किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है. प्रेम संबंधों में संयम रखें और रिश्तों की मर्यादा का ध्यान दें.
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा करें और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें.
सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पिछले समय के मुकाबले अधिक अनुकूल रह सकता है. करियर और कारोबार से जुड़ी परेशानियों को सुलझाने के अवसर मिलेंगे. परिवार और सामाजिक जीवन में भी संतोष का अनुभव हो सकता है. संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है. अविवाहित जातकों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है. सप्ताह के मध्य में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है. कारोबारियों को बाजार की अनुकूल परिस्थितियों का फायदा उठाने का मौका मिल सकता है.
आर्थिक स्थिति में सुधार और आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या मनचाहे स्थान पर तबादले से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. विद्यार्थियों के लिए भी समय उत्साह बढ़ाने वाला रह सकता है. प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी और अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर रहेंगे और परिवार का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा.
उपाय: भगवान विष्णु को पीले पुष्प और तुलसी दल अर्पित करें तथा विष्णु चालीसा का पाठ करें.
कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भागदौड़ और अतिरिक्त खर्चों वाला रह सकता है. सप्ताह की शुरुआत में किसी पुरानी समस्या का समाधान खोजने के लिए काफी प्रयास करने पड़ सकते हैं. सेहत और रिश्तों को लेकर लापरवाही न करें. लगातार काम करने और अधिक व्यस्त रहने से मानसिक थकान महसूस हो सकती है. करियर या कारोबार में मनचाहे परिणाम नहीं मिलने पर गुस्सा बढ़ सकता है, इसलिए अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा.
सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद होने की आशंका है. प्रेम संबंधों में भी दूरी या गलतफहमी की स्थिति बन सकती है. पुराने दोस्तों के साथ संबंध मजबूत बनाए रखें, लेकिन नए परिचितों पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें. विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी. परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता पाने के लिए नियमित तैयारी पर ध्यान दें.
उपाय: प्रतिदिन पक्षियों को दाना डालें और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें.
तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है. किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता या शुभ समाचार मिलने में देरी हो सकती है. सप्ताह की शुरुआत में करियर और कारोबार की प्रगति को लेकर चिंता रह सकती है. यदि आप नया व्यवसाय शुरू करने या किसी के साथ साझेदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें. नौकरीपेशा लोगों को अपने सहकर्मियों और अधीनस्थों के साथ तालमेल बनाकर काम करना होगा. छोटी-मोटी बातों में उलझने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना बेहतर रहेगा.
सप्ताह के आखिरी दिनों में परिवार के किसी प्रिय सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने में कठिनाई हो सकती है. हालांकि, मुश्किल परिस्थितियों में परिवार और जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक मजबूती देगा. प्रेम संबंधों में दिखावे और जल्दबाजी से बचें. किसी भी संवेदनशील मुद्दे पर बातचीत करते समय दूसरे व्यक्ति की भावनाओं का ध्यान रखें.
उपाय: प्रतिदिन गाय को पहली रोटी खिलाएं और नारायण कवच का पाठ करें.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ और प्रगतिदायक रह सकता है. आप अपनी बुद्धिमानी और समझदारी से कठिन परिस्थितियों का सामना करने में सफल हो सकते हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. कारोबार और करियर में आगे बढ़ने के लिए किए गए प्रयास सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं. सप्ताह के मध्य में विद्यार्थियों को परीक्षा या प्रतियोगिता से जुड़ी अच्छी खबर मिलने की संभावना है. मित्रों और परिचितों का सहयोग मिलने से पुरानी समस्याओं को सुलझाने में मदद मिल सकती है.
नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन मिल सकता है. पदोन्नति या मनचाहे स्थान पर तबादले की प्रतीक्षा कर रहे जातकों के लिए भी सप्ताह अनुकूल रह सकता है. कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभदायक साबित हो सकती हैं. प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भविष्य में नए अवसर दे सकती है. प्रेम संबंधों में विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी. सप्ताह के अंत में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है. वैवाहिक जीवन सुखद रहने की संभावना है.
उपाय: प्रतिदिन मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मेहनत के सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है. सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों को किसी अच्छी खबर का इंतजार खत्म होने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना कर सकते हैं और कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं. इससे आपके मान-सम्मान और पद में वृद्धि के अवसर बन सकते हैं. हालांकि, अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए समय और प्राथमिकताओं के बीच संतुलन बनाना जरूरी रहेगा.
सप्ताह के मध्य में प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ सकता है. उनके सहयोग से भविष्य में लाभदायक योजनाओं से जुड़ने का अवसर मिल सकता है. कोर्ट-कचहरी से जुड़े विवादों को आपसी बातचीत से सुलझाने की संभावना भी है. दूसरी ओर, काम में अधिक व्यस्त रहने से परिवार और प्रेम जीवन को कम समय मिल सकता है. सप्ताह के उत्तरार्ध में मौसमी परेशानी या किसी पुरानी स्वास्थ्य समस्या के उभरने की आशंका है. अपनी और माता की सेहत का ध्यान रखें.
उपाय: प्रतिदिन पक्षियों को दाना डालें और सुंदरकांड का पाठ करें.
मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पुरानी परेशानियों से राहत और प्रगति के अवसर लेकर आ सकता है. सप्ताह की शुरुआत में करियर या कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा से लाभ मिलने और काम पूरे होने की संभावना है. संतान से जुड़ी किसी चिंता का समाधान होने से परिवार में राहत का माहौल बन सकता है. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और वे अपने निर्धारित लक्ष्य समय से पहले पूरा करने में सफल हो सकते हैं. कारोबार में आर्थिक लाभ बढ़ने के संकेत हैं.
सप्ताह के दौरान बचत में वृद्धि और आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है. परिवार के सदस्यों के साथ पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. पिता या परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य का सहयोग आपके लिए मददगार रहेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने के अवसर मिलेंगे. रिश्तों में संवाद बनाए रखने से पारिवारिक माहौल और बेहतर हो सकता है.
उपाय: प्रतिदिन मां लक्ष्मी की पूजा करें और श्री सूक्त का पाठ करें.
कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रह सकता है. इस दौरान किसी काम को अपनी जिद के कारण आगे बढ़ाने से बचें. नौकरी और कारोबार में क्रोध या अहंकार के कारण विवाद की स्थिति बन सकती है, जिसका आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. सप्ताह की शुरुआत में निजी जीवन की परेशानियां कामकाज पर असर डाल सकती हैं. भविष्य को ध्यान में रखकर फैसले लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. किसी बड़े आर्थिक निर्णय से पहले सभी पहलुओं की अच्छी तरह जांच करें.
सप्ताह के मध्य में किसी करीबी व्यक्ति के व्यवहार या कार्यक्षेत्र में मतभेद के कारण मन परेशान हो सकता है. हालांकि, समझदारी और धैर्य से परिस्थितियों को संभालने का अवसर मिलेगा. सप्ताह का उत्तरार्ध कुछ राहत दे सकता है. कारोबार में सुधार और लाभ के अवसर मिल सकते हैं. विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिल सकती है. प्रेम संबंधों में मुलाकात के अवसर बनेंगे, लेकिन वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखने के लिए एक-दूसरे की बात समझना जरूरी होगा.
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और बजरंग बाण का पाठ करें.
मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य परिणाम देने वाला रह सकता है. इस दौरान कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन परिवार और करीबी लोगों का सहयोग मिलने से उनका समाधान निकालने में मदद मिलेगी. आपको ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखनी चाहिए, जिनकी नकारात्मक बातें आपका मनोबल कमजोर करती हैं. यदि आप जमीन या मकान खरीदने-बेचने की योजना बना रहे हैं, तो किसी भी बड़े फैसले से पहले दस्तावेजों और शर्तों की अच्छी तरह जांच कर लें.
सप्ताह के मध्य में पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले चिंता बढ़ा सकते हैं. सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर और कारोबार की व्यस्तता बढ़ने की संभावना है. काम के सिलसिले में छोटी या लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज करने के बजाय समझदारी से परिस्थितियों का सामना करें. प्रेम संबंधों में साथी की भावनाओं का सम्मान करें. दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है, इसलिए बातचीत और धैर्य से रिश्तों में संतुलन बनाए रखें.
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा करें, केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.
ये भी पढ़ें- Navratri Havan 2026: महाअष्टमी पर सुबह, दोपहर या शाम कब करें हवन और कैसे दें पूर्णाहुति? जानें शुभ मुहूर्त
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News