Varanasi News: रामनगर, संवाददाता। रामनगर के पंचवटी मैदान में रविवार सुबह रामलीला में आया हाथी अचानक बेकाबू हो गया। हाथी ने अपने महावत पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल महावत को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे की है। पंचवटी मैदान में हाथी के बेकाबू होने और महावत पर हमला करने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने पंचवटी मैदान की ओर जाने वाले रास्ते पर आवागमन रोक दिया है, ताकि कोई व्यक्ति हाथी के करीब न पहुंच सके। इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि हाथी को नियंत्रित करने के लिए उसके सामने गन्ना फेंका गया।
गन्ने में उलझाकर हाथी को एक स्थान पर रोकने का प्रयास किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया जा रहा है, ताकि हाथी को सुरक्षित तरीके से नियंत्रित किया जा सके। रामनगर की प्रसिद्ध रामलीला में भी इसी हाथी का इस्तेमाल होता है। उधर, वन विभाग के पास नियंत्रण संबंधी सामग्री न होने पर गोरखपुर से टीम बुलाई जा रही है।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play