Tesla Roadster: टेस्ला की फ्लाइंग कार की भारत में बुकिंग शुरू, देने होंगे 2,50,25,000 रुपये, जानें और डिलीवरी की पूरी जानकारी – Jagran

टेस्ला ने भारत में Tesla Roadster की बुकिंग शुरू कर दी है। Performance वेरिएंट का बुकिंग अमाउंट 50.06 लाख रुपये, जबकि Thrust का 2.50 करोड़ रुपये है।
Tesla Roadster की भारत में बुकिंग शुरू हुई।
भारत में टेस्ला रोडस्टर की बुकिंग हुई शुरू।
उत्पादन 2028 में, शुरुआती मॉडल लेफ्ट-हैंड-ड्राइव।
थ्रस्ट वेरिएंट की बुकिंग राशि ₹2.50 करोड़ तक।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। टेस्ला ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार Tesla Roadster की बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने अभी तक भारत में इसकी डिलीवरी की तरीक नहीं बताई है। टेस्ला के मुताबिक, कार का प्रोडक्शन 2028 में शुरू होगा और शुरुआती चरण में केवल लेफ्ट-हैंड-ड्राइव मॉडल बनाए जाएंगे। आइए जानते हैं कि Tesla Roadster की बुकिंग कितने में हो रही है और भारत में इसकी डिलीवरी कब से शुरू हो सकती है।
Tesla Roadster (2)
Tesla Roadster की बुकिंग भारत में शुरू हो चुकी है। इसके Thrust वेरिएंट की बुकिंग के लिए कुल 2,50,25,000 रुपये का भुगतान करना होगा। यह कार की कीमत नहीं है, बल्कि इसकी बुकिंग की राशि है। भारतीय ग्राहकों के लिए यह अंतर समझना जरूरी है, क्योंकि बुकिंग के लिए भुगतान की गई राशि और वाहन की अंतिम कीमत अलग-अलग चीजें हैं। फिलहाल, टेस्ला की ओर से Roadster की भारत में एक्स-शोरूम कीमत, अंतिम भारतीय स्पेसिफिकेशन और डिलीवरी शेड्यूल की घोषणा नहीं की गई है।
Tesla Roadster (6)
Tesla Roadster (5)
Tesla Roadster को अलग-अलग वेरिएंट में पेश किया गया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, Performance, Thrust और Rocket तीनों वेरिएंट में बैठने की क्षमता और तकनीकी विशेषताओं के स्तर पर अंतर है। इसलिए संभावित ग्राहकों के लिए इन विकल्पों को अलग-अलग समझना जरूरी है।
Tesla Roadster (4)
यह भी पढ़ें- Tesla Roadster: आ गई हवा में उड़ने वाली कार! सिर्फ 1 सेकंड में पकड़ेगी 96kmph की स्पीड और 483 किमी रेंज

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News