Nainital News: वरिष्ठ साहित्यकार महेश कुमार वर्मा ‘अशांत’ का निधन – Hindustan

Nainital News: भवाली, संवाददाता। वरिष्ठ साहित्यकार, कवि एवं शिक्षाविद् महेश कुमार वर्मा ‘अशांत’ का रविवार रात 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से भवाली क्षेत्र और साहित्य जगत में शोक की लहर है। 12 दिसंबर 1951 को उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के इब्राहीमपुर गांव में जन्मे महेश कुमार वर्मा ने हिंदी साहित्य और समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की थी। वह भवाली के गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में प्रवक्ता रहे। साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर, भवाली के संस्थापक व्यवस्थापक के रूप में भी उन्होंने योगदान दिया। उनकी प्रमुख कृतियों में संतोषी मां अष्टोत्तरशतम्, पाषाण देवी चालीसा, गीतामृत, पर्वतारण्यालोक और श्रीकृष्णचरितामृत शामिल हैं।
साहित्यिक योगदान के लिए उन्हें मैथिलीशरण गुप्त सम्मान, हिंदी गौरव, भाषा रत्न सम्मान और साहित्य सौरभ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया था। वह उत्तर प्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन के आजीवन सदस्य भी रहे। शिक्षा, साहित्य और सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News