BJP युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी – AajTak

Feedback
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया है. इस टीम में 7 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 3 को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है. इसके अलावा राष्ट्रीय सचिव, कोषाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी समेत कई पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं. नई टीम में उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के नेताओं को जगह मिली है.
BJP युवा मोर्चा (BJYM) के अध्यक्ष हेमांग जोशी ने मंगलवार को नई टीम के नामों की घोषणा की. पार्टी के मुताबिक, ये नियुक्तियां राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर की गई हैं. सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी. नई टीम में जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल के विधायकों को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin के आदेशानुसार निम्नलिखित सदस्यों को @BJYM के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं अन्य दायित्वों पर नियुक्त किया गया है। https://t.co/QkK2doylv6
7 नेताओं को बनाया गया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
3 नेताओं को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी
कोषाध्यक्ष से लेकर सोशल मीडिया प्रभारी तक नियुक्ति
उत्तर प्रदेश के विनीत वत्स त्यागी को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि राजस्थान के देवव्रत सिंह राजावत को राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है. बिहार के हिमांशु यादव को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है. दिल्ली की शिवानी सिंह और विषु बसोया के साथ हिमाचल प्रदेश के अतुल ठाकुर को मीडिया सह-प्रभारी बनाया गया है.
सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दिल्ली की अपूर्वा सिंह को दी गई है. बिहार के मानवेंद्र चौहान सोशल मीडिया सह-प्रभारी बनाए गए हैं. पार्टी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, युवा मोर्चा की नई टीम में अलग-अलग राज्यों के नेताओं को जगह दी गई है. इन नियुक्तियों के साथ ही संगठन में उनकी जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से शुरू हो गई हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News