फ्रांस अब अकेले बनाएगा 6th Gen फाइटर जेट, जर्मनी से हुआ अलग, भारत के पास क्या है मौका? – Bharat24live

Shreeom Singh
Date: 18-10-26 16:56
France Sixth Generation Fighter Jet: फ्रांस अब जर्मनी के बिना छठी पीढ़ी का लड़ाकू विमान बनाने की तैयारी कर रहा है. फ्रांस और जर्मनी के संयुक्त फ्यूचर कॉम्बैट एयर सिस्टम (FCAS) प्रोजेक्ट के आगे नहीं बढ़ने के बाद फ्रांस ने अपना अलग कार्यक्रम शुरू करने की योजना बनाई है. इसके तहत ACF नाम का नया लड़ाकू विमान विकसित किया जाएगा.
भारत के लिए भी फ्रांस का यह फैसला अहम है. भारतीय वायुसेना 114 नए लड़ाकू विमान खरीदने की तैयारी कर रही है. इस सौदे में राफेल के नए वर्जन F5 को लेकर भी चर्चा है. विशेषज्ञों का मानना है कि भारत को फ्रांस के छठी पीढ़ी के विमान प्रोजेक्ट में शामिल होना है, तो समय रहते फैसला लेना होगा.
2026 में शुरू होगा सुपर राफेल का विकास
फ्रांसीसी अखबार ‘लेस इकोस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस दिसंबर 2026 में राफेल F5 यानी ‘सुपर राफेल’ के विकास का काम शुरू करने की योजना बना रहा है. इसमें नया इंजन, आधुनिक रडार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नए हथियार शामिल किए जाएंगे. यह विमान भविष्य के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के लिए भी तकनीकी आधार बनेगा.
फ्रांस की योजना 2027 तक ACF विमान का शुरुआती उड़ान मॉडल तैयार करने और 2029 से इसके ऑपरेशनल वर्जन पर काम शुरू करने की है.
AI की मदद से ड्रोन के साथ हमला करेगा राफेल
फ्रांस ऐसी तकनीक विकसित कर रहा है, जिससे राफेल लड़ाकू विमान बिना पायलट वाले ड्रोन के साथ मिलकर अभियान चला सकेगा. इसके लिए AI सिस्टम का परीक्षण किया जा रहा है. योजना के मुताबिक, 2028 में राफेल और ड्रोन की संयुक्त उड़ान का परीक्षण किया जा सकता है.
इस तकनीक से दुश्मन की निगरानी, निशाना साधने और हवाई सुरक्षा व्यवस्था के खिलाफ अभियान चलाने में मदद मिल सकती है.
भारत को राफेल F5 से क्या फायदा होगा?
भारतीय वायुसेना पहले से 36 राफेल विमान इस्तेमाल कर रही है. वहीं, भारतीय नौसेना के लिए राफेल-एम विमान भी खरीदे जा रहे हैं. ऐसे में राफेल F5 को शामिल करने से भारत को आधुनिक रडार, बेहतर सेंसर और ड्रोन के साथ मिलकर काम करने जैसी क्षमताएं मिल सकती हैं.
चीन के J-20 जैसे स्टील्थ विमानों और पाकिस्तान की सैन्य तैयारियों के बीच ये तकनीकें भारत के लिए अहम हो सकती हैं. फ्रांस के साथ सहयोग से भारत के स्वदेशी AMCA लड़ाकू विमान और इंजन विकास कार्यक्रमों को भी फायदा मिलने की संभावना है. हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि तकनीक साझा करने को लेकर दोनों देशों के बीच क्या समझौता होता है.
भारत के सामने अब विकल्प है कि वह केवल आधुनिक लड़ाकू विमान खरीदे या भविष्य की विमान तकनीक विकसित करने में भी फ्रांस के साथ साझेदारी करे.
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News