प्रतापगढ़ में भटपुरा गरबा पांडाल में सजी नवदुर्गा की झांकियां: आईजी माता मंदिर में हवन हुआ, आज दूधिया खेड़ी… – Dainik Bhaskar

प्रतापगढ़ में नवरात्रि के अवसर पर अंतिम दिन धार्मिक आयोजन हुए। शहर के भटपुरा में गरबा मंडल ने नवदुर्गा माताजी की झांकी का मंचन किया। इसे देखने के लिए जिले और आसपास से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। लोगों ने माता रानी के दर्शन किए।
आईजी माता मंदिर में हवन
अंबिका राज राजेश्वरी मंदिर में भी धार्मिक आयोजन हुए। नवमी पर आईजी माता मंदिर में हवन-यज्ञ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मानपुर स्थित देवनारायण मंदिर से जवारा विसर्जन किया गया।
गरबा मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र राव ने बताया – मंगलवार को भटपुरा में रामलीला झांकी होगी। इसमें भगवान श्रीराम द्वारा रावण वध का प्रसंग दिखाया जाएगा। श्रद्धालुओं में इसे लेकर उत्साह है।
मंगलवार को दूधिया खेड़ी माता मंदिर से जवारा विसर्जन भी होगा। शहर और आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु उत्साह के साथ कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News