PM मोदी होंगे इंद्रप्रस्थ रामलीला के मुख्य अतिथि, जलेगा नकली दवाओं और MRP की लूट वाला 'रावण' – AajTak

विजयादशमी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वी दिल्ली की रामलीला में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. इस रामलीला रावण का पुतला आज की बुराइयों का प्रतीक होगा. यह नकली दवाओं, MRP के नाम पर उपभोक्ताओं से होने वाली कथित लूट का प्रतीक होगा. 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ के विदयादशमी उत्सव में शामिल होंगे. यह कार्यक्रम पूर्वी दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन स्थित DDA ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा. यह कमेटी पिछले 25 सालों से यह कार्यक्रम आयोजित कर रही है. 
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए इस रामलीला में विशेष मंच की व्यव्सथा की गई है. साथ ही, दर्शकों के बैठने के लिए भी उचित व्यवस्था की जा रही है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रामलीला मंच से कमेटी की स्मारिका-2026 का विमोचन करने वाली हैं. इसमें क्षेत्र के 47 NGO का विवरण, सामाजिक कार्यकर्ताओं का परिचय और रामलीला से जुड़े लेख शामिल हैं. 
इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा भी शामिल होने वाले हैं. 
यह भी पढ़ें: दशहरे पर चप्पे-चप्पे पर पहरा! दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक तक के लिए खास प्लान, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने रामलीला मैदानों के आसपास कई रास्तों पर वाहनों की आवाजाही रोकने और कुछ मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट करने की योजना बनाई है. 20 और 21 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन के दौरान भी कई रास्तों पर बदलाव रहेगा. ऐसे में गलत रास्ते पर जाने से बचने के लिए जान लें कि कहां रोक रहेगी और किन वैकल्पिक रास्तों से जा सकते हैं.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, 20 अक्टूबर 2026 को दशहरा समारोह के चलते पूर्वी दिल्ली में पैदल चलने वालों और वाहनों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है. इसे देखते हुए शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक जरूरत के अनुसार NH-24, रोड नंबर 57, रोड नंबर 57A, रोड नंबर 56 और विकास मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. लोगों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक व्यवस्था का ध्यान रखें.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News