दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla ने भारतीय कार बाजार में एक बार फिर तहलका मचा दिया है. Tesla ने अपनी सबसे अनोखी इलेक्ट्रिक सुपरकार Tesla Roadster के लिए भारत में आधिकारिक तौर पर बुकिंग शुरू कर दी है. लॉन्च इवेंट के दौरान हवा में उड़ने की क्षमता SpaceX थ्रस्टर तकनीक का प्रदर्शन करने वाली इस कार को लेकर दुनिया भर में भारी उत्साह है. भारतीय ग्राहक अब टेस्ला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस कार को रिजर्व कर सकते हैं.
अगर आप भारत में Tesla Roadster को बुक करना चाहते हैं, तो इसकी शुरुआती टोकन राशि बहुत ही खास रखी गई है. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आपको बुकिंग शुरू करने के लिए 5,01,000 रुपये का शुरुआती भुगतान करना होगा. हालांकि, यहां एक जरूरी नियम यह है कि यह केवल पहली किस्त है. इसके ठीक 10 दिनों के भीतर आपको अपने चुने हुए वेरिएंट के हिसाब से बाकी की बची हुई पूरी बुकिंग राशि का भुगतान करना होगा. ध्यान रहे कि ये केवल कार को रिजर्व करने के आंकड़े हैं, यह गाड़ी की अंतिम शोरूम कीमत नहीं है.
परफॉर्मेंस वेरिएंट- यह रोडस्टर का शुरुआती मॉडल है जो एक्टिव एयरोडायनामिक्स के साथ आता है. इसके लिए आपको 5.01 लाख रुपये की शुरुआती बुकिंग के बाद अगले 10 दिनों के भीतर 45,05,000 रुपये और देने होंगे. यानी इस मॉडल को पूरी तरह बुक करने की कुल कीमत 50 लाख 6 हजार रुपये निर्धारित की गई है.
Thrust वेरिएंट- यह इस गाड़ी का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला मॉडल है क्योंकि इसमें SpaceX की रॉकेट तकनीक पर आधारित थ्रस्टर्स दिए गए हैं, जो कार को अविश्वसनीय रफ्तार देते हैं. इस मॉडल की बुकिंग के लिए भी आपको पहले 5.01 लाख रुपये देने होंगे, लेकिन अगले 10 दिनों के भीतर बाकी के 2,45,24,000 रुपये जमा करने होंगे. इस प्रकार थ्रस्ट वेरिएंट की कुल बुकिंग राशि ही 2,50,25,000 रुपये बैठती है.
Rocket वेरिएंट- यह इस गाड़ी का सबसे टॉप और एक्सट्रीम वेरिएंट है, जो पूरी तरह से फ्लाइट सिस्टम यानी हवा में उड़ने की क्षमता से लैस होगा। कंपनी ने फिलहाल आम जनता के लिए इसकी बुकिंग शुरू नहीं की है। यह एक Invite Only सिंगल-सीटर मॉडल है. कंपनी ने अभी तक इसकी बुकिंग राशि और कीमत का खुलासा नहीं किया है.
यह भी पढ़ें: Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
टेस्ला रोडस्टर की परफॉर्मेंस की बात करें तो कंपनी का दावा है कि अपने सबसे आधुनिक सेटअप में यह कार मात्र 1 सेकंड से भी कम समय में 0 से 96 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 370 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा होगी.
हालांकि, इस कार को बुक करने वाले ग्राहकों को थोड़ा लंबा इंतजार करना होगा. टेस्ला ने स्पष्ट किया है कि रोडस्टर का उत्पादन साल 2028 से शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है. शुरुआत में यह गाड़ी केवल लेफ्ट-हैंड-ड्राइव करने वाले कॉन्फ़िगरेशन में ही उपलब्ध होगी. साथ ही, इसका रॉकेट वेरिएंट सार्वजनिक सड़कों पर चलाने के लिए कानूनी रूप से मान्य नहीं होगा.
यह भी पढ़ें: Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
हिमांशु सिंह पिछले साढ़े तीन साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. फिलहाल वह ABP News में ऑटो बीट पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्टर में उन्हें नई कारों और बाइक्स के लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीचर्स, माइलेज, टेक्नोलॉजी और ऑटो मार्केट से जुड़ी खबरों की अच्छी जानकारी है. वह ऑटो से जुड़ी हर जरूरी और नई जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के खबरों को समझ सकें.
ABP News से पहले हिमांशु DNP India, Sports Wiki और Hawk E Commerce के साथ काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स, राजनीति और वायरल खबरों पर भी काम किया. अलग-अलग बीट्स पर काम करने की वजह से उन्हें कई तरह की खबरों को समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने का अनुभव मिला.
हिमांशु की कोशिश रहती है कि उनकी खबरें सरल, भरोसेमंद और सीधे लोगों से जुड़ी हों. उन्हें ऐसी खबरों पर काम करना पसंद है, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. डिजिटल मीडिया की अच्छी समझ होने की वजह से वह ट्रेंडिंग और जरूरी खबरों को तेजी से पाठकों तक पहुंचाते हैं.
काम के अलावा हिमांशु को क्रिकेट खेलना, स्टैंडअप कॉमेडी करना और नई जगहों पर घूमना पसंद है. उनका मानना है कि नई जगहों को देखना और नए लोगों से मिलना सोच को बेहतर बनाता है, जिसका फायदा उनके काम में भी मिलता है.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.