Siwan News सीवान, एक संवाददाता। बिहार की प्रख्यात महिला सामाजिक कार्यकर्ता, भाजपा नेत्री एवं इतिहास की सहायक प्रोफेसर डॉ. नित्या चौहान ने प्रदेशवासियों को दुर्गापूजा एवं विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पावन पर्व पर सभी के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की है। डॉ. चौहान ने कहा कि नवरात्रि में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना की जाती है। यह पर्व नारी शक्ति, आस्था, साहस और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। वहीं, विजयादशमी असत्य, अधर्म और अन्याय पर सत्य, धर्म एवं न्याय की विजय का संदेश देती है। यह त्योहार हमें अपने भीतर की बुराइयों को दूर कर सदाचार और नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने बिहारवासियों से अपील की कि इस दशहरा पर सभी लोग अपनी बुराइयों पर विजय प्राप्त करने का संकल्प लें और आपसी सौहार्द, प्रेम एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार समाज में एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। महिलाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने वाली डॉ. नित्या चौहान ने कहा कि वह सामाजिक मुद्दों पर पीड़ितों, वंचितों और असहाय लोगों की आवाज बुलंद करती रहेंगी। समाज में महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सुरक्षा के साथ जरूरतमंदों को न्याय दिलाने के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play