Begusarai News: तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। छात्र संगठन एआईएएसएफ के द्वारा रविवार को आक्रोश मार्च निकाल कर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की गई। भाकपा कार्यालय रामेश्वर भवन से छात्रों का जत्था मुख्य चुनाव आयुक्त, गृह मंत्री और प्रधानमंत्री के विरोध में नारेबाजी करते हुए तेघड़ा बाजार मुख्य चौक पर पहुंचा। मौके पर मो. हसमत बालाजी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार वोट चोरी से बनी है। इसके विरूद्ध अब आर-पार की लड़ाई होगी। उन्होनें कहा कि लगातार देश पर बढ़ रहे कर्ज से भारत आर्थिक गुलामी की ओर बढ़ रहा है। प्रदर्शन के बाद छात्र नेताओं ने कहा कि गांव गांव में सरकार के विरोध में आन्दोलन हो रहा है।
आन्दोलन के दबाव में सरकार को झुकना ही पड़ेगा। मौके पर सूरज कुमार, रितेश कुमार, कारी लाल,अरुण कुमार, ज्ञान कुमार, मो. तस्लीम, देवेन्द्र कुमार, चंद्र बलि कुमार, मो. मुजाहिद आदि मौजूद थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play