आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ? – ABP News

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ कोलकाता स्थित चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार को मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 25 लोग घायल हुए हैं. सभी का इलाज जारी है. पीएम मोदी से लेकर राज्य के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने शोक जताया है. साथ ही प्रभावित परिवार और लोगों के लिए मुआवजा राशि का ऐलान किया है. 
वहीं, इस मामले में रविवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात लोगों को हिरासत में लेकर स्थानीय अदालत में पेश किया, जिन्हें 10 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. जिन लोगों को जेल भेजा गया है, उन्हें समिति के सचिव राजकुमार सेवदा, उपाध्यक्ष शांतनु दुबे, बिप्लब मुखर्जी, कौशिक साहा, पिंटू डे, सुमन चक्रवर्ती, राजेश पाल शामिल हैं. 
वीआईपी गेट रखने पर बैन लगा सकती है सरकार
इधर, घटना को लेकर गंभीर नजर आ रहे, राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि सरकार दुर्गा पूजा पंडालों में वीआईपी गेट को रखने की परंपरा को खत्म करने का आदेश दे सकती है. कई लोगों की जान चली गई. ऐसे में एंट्री गेट की जरूरत पर जोर देना जरूरी है. खासकर उन जगह पर जो काफी लोकप्रिय हैं और उनका बजट बड़ा है. इस तरह के पंडाल ही वीआईपी पंडाल को विशेष सुविधा देतै हं. इससे वह भीड़ से बच सके. इनके टिकट ज्यादा कीमत पर बेचे जाते हैं. 
सिक्योरिटी रिव्यू कमिटी ने किया पूजा स्थलों का दौरा
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया है कि पश्चिम बंगाल के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों की सिक्योरिटी रिव्यू के लिए बनाई हाई लेवल कमिटी ने कोलकाता में कई सामुदायिक पूजा स्थलों का निरीक्षण किया है. भगदड़ के बाद इस कमिटी का गठन राज्य के मुख्यमंत्री ने किया था. इस समिति में आपदा प्रबंधन के सचिव राजेश कुमार सिंह, अग्निशमन सेवा के महानिदेशक अनुज शर्मा और एसटीएफ के महानिदेशक जावेद शमीम शामिल हैं.  
VIDEO | Kolkata Durga Puja stampede: “Today, I will be at the Lalbazar Traffic Police Control office and inspect traffic management,” says West Bengal CM Suvendu Adhikari after meeting police and administrative officials. (Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)

गृहमंत्री अमित शाह ने की घायलों से मुलाकात
भगदड़ में जान गंवाने वालों के शव परिजनों को सौंपे जा रहे हैं. इधर, दो दिवसीय दौरे पर बंगाल पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपोलो अस्पताल में पंडाल में हुई भगदड़ में घायल लोगों से मुलाकात भी की. 
राज्य सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
मुख्यमंत्री ने बताया कि 19 में 17 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी. सभी मृतक के परिवार जनों को 25 लाख और प्रत्येक परिवार को एक सरकारी नौकरी का ऐलान किया गया है. वहीं घायलों के लिए 5 लाख के मुआवजे का ऐलान किया गया है. मुख्यमंत्री ने साथ ही कहा है कि वह कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लेटर लिखकर फैक्ट फाइंडिंग कमिटी के गठन का अनुरोध करेंगे. 
केंद्र भी देगा पीड़ित परिवारों को मुआवजा
कल देर शाम करीबन साढ़े सात बजे के आसपास कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक से भगदड़ मच गई. पंडाल का एक हिस्सा टूटकर गिर गया था. बारिश के कारण भीड़ पंडाल की तरफ बढ़ रही थी, तभी यह हादसा हुआ. इधर, केंद्र की तरफ से भी मृतकों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार के मुआवजे का ऐलान किया है. इधर, टीएमसी ने आरोप लगाया है कि भीड़ खराब मैनेजमेंट और पुलिस की अपर्याप्त मौजदूगी के कारण बढ़ी, जिससे भगदड़ मचने के बाद ये हादसा हो गया. 
कार्तिक सागर समाधिया, ABP न्यूज में बतौर कंसल्टेंट सेवाएं दे रहे हैं. नेशनल और इंटरनेशनल खबरों पर लगातार नजर रखते हैं. कई राज्यों के विधानसभा चुनाव के अलावा साल 2019 में हुए लोक चुनावों से जुड़ी खबरों को कवर किया. एबीपी न्यूज से पहले दैनिक भास्कर, एशियानेट न्यूज, ईटीवी भारत, इंडिया टुडे से जुड़े रहे हैं. इस दौरान एडिटोरियल, टीवी-डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन से जुड़े कार्य किए. इंडिया टुडे के यूट्यूब, सोशल मीडिया पर कैप्सूल और लॉन्ग फॉर्मेट वीडियो बनाने से जुड़ा अनुभव शामिल है. मीडिया का करीबन साढ़े 8 साल का अनुभव है. कोरोना और एमपी चुनाव के समय ग्राउंड से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. मध्यप्रदेश के सीहोर शहर से ताल्लुक रखते हैं. कार्यक्षेत्र भोपाल, दिल्ली और हैदराबाद रहा है.
Contact: K.sehore@gmail.com
Twitter: https://x.com/kartiksamadhiya
Linkdin: https://www.linkedin.com/in/kartik-sagar-samadhiya-01327b410/
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News