भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग, 11 हजार का जुर्माना: शरदीय नवरात्र के मद्देनजर सीमा पर सुरक्षा कड़ी, SSB और पुलि… – Dainik Bhaskar

नवरात्र के चलते भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी की गई है। रविवार शाम सीतामढ़ी के भिठ्ठामोर सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह एसपी अमित रंजन के निर्देश पर हुआ।
अभियान का मकसद त्योहारों में शांति और असामाजिक तत्वों पर नजर रखना था। इसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइक चालकों पर कार्रवाई हुई। कुल 11,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
भिठ्ठामोर मार्ग पर वाहनों, खासकर दोपहिया वाहनों की डिग्गी और दस्तावेजों की जांच हुई। संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई। नेपाल के रास्ते अवैध आवाजाही रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं।
थाना अध्यक्ष दीपक पटेल और अपर थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने अभियान का नेतृत्व किया। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News