Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन सख्ती दिखाने लगा है। विकास भवन के गांधी सभागार में सोमवार को पीठासीन अधिकारी, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, मास्टर ट्रेनर ज्ञानेश यादव व शैलेश तिवारी ने प्रशिक्षण दिया। जबकि पीठासीन अधिकारी खान निरीक्षक जितेंद्र कुमार शर्मा अनुपस्थित रहे।
मास्टर ट्रेनर ज्ञानेश यादव ने निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया। इस दौरान पीठासीन अधिकारी तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारियों के कर्तव्यों, नियमानुसार निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने, विभिन्न प्रपत्रों एवं प्रारूपों को तैयार करने, मतपेटी खोलने एवं सील करने, मतपत्र लेखा तैयार करने, निर्वाचन संबंधी कागजात को लिफाफों में सीलबंद करने तथा डायरी तैयार करने और उसके रखरखाव से संबंधित जानकारी दी गई। सीडीओ ने कहा कि सभी मतदान कार्मिक निर्वाचन संबंधी नियमों का सूक्ष्मता से अध्ययन कर लें तथा अपनी शंकाओं का समय रहते समाधान प्राप्त कर लें। किसी भी कार्मिक को व्यक्तिगत समस्या होने पर इसकी जानकारी समय से उपलब्ध कराएं। निर्वाचन एक संवेदनशील प्रक्रिया है और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
इसलिए सभी कार्मिक सजग एवं मुस्तैद रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान 23 अक्टूबर को होगा। जिले में सभी 16 विकास खंड कार्यालयों को मतदेय स्थल बनाया गया है। सभी मतदान अधिकारियों को 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट स्थित पार्टी रवानगी स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। वहां निर्वाचन संबंधी सभी आवश्यक सामग्री प्राप्त करने के बाद ही वे अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे। एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह ने कहा कि सभी पीठासीन अधिकारी पार्टी रवानगी स्थल से निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रदेश कोड, जनपद कोड एवं मतदान केंद्र कोड अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लें।
चुनाव ड्यूटी को लेकर पुलिसकर्मियों को किया गया ब्रीफ
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
देवरिया: विधान परिषद सदस्य चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस लाइन के प्रेक्षागृह में सोमवार को चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह व एएसपी आनंद कुमार पांडेय ने ब्रीफ किया। अधिकरियों ने कहा कि चुनाव ड्यूटी में नियुक्त सभी अधिकारी एवं पुलिसकर्मी निर्धारित समय पर अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर पूरी सतर्कता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करें।
निर्वाचन संबंधी निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए,मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने, संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर विशेष सतर्कता बरतने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही मतदान प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न करने अथवा शांति व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी, सीओ रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी, सीओ बरहज रंजना सचान समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play