Written By Varsha Sikri
इटली में हिंसक प्रदर्शन के बीच पीएम मेलोनी ने सोमवार को हाई लेवल बैठक की. Credit: ANI / Screengrab
फ्रांस के बाद अब इटली में भी बवाल मचा है. बढ़ती महंगाई और पब्लिक सर्विस की बदहाली के खिलाफ शुरू हुए प्रदर्शन अब हिंसक होते जा रहे हैं. मिलान समेत कई शहरों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हो रही हैं, दुकानें लूटी गईं और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. हालात की नाजुकता को देखते हुए प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोमवार को हाई लेवल बैठक बुलाई.
यह भी पढ़ें- फ्रांस का लिमोज टाउन हॉल हिंसक झड़पों में तबाह, धू-धू कर जली ऐतिहासिक इमारत, जानिए क्या है अहमियत
रोम में भारतीय दूतावास ने सोमवार को भारतीय नागरिकों से सावधानी बरतने और इटली के कई शहरों में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के कारण भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रहने को कहा है. दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि पिछले हफ्ते इटली के कुछ शहरों में विरोध-प्रदर्शन हुए थे. दूतावास ने कहा, ”किसी भी आपात स्थिति में, भारतीय नागरिक रोम में भारतीय दूतावास के कार्यालय से +39 331 614 2085 पर या मिलान में भारत के महावाणिज्य दूतावास (Consulate General of India) से +39 3881647527 पर संपर्क कर सकते हैं.”
हिंसा की निंदा करते हुए, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने रविवार को कहा, ”विरोध-प्रदर्शन करना एक अधिकार है, लेकिन हमारे शहरों में आग लगाना अधिकार नहीं है.” इटली की प्रधानमंत्री ने बताया कि मिलान में सुरक्षा बलों पर पत्थर फेंके गए, जिससे कुछ अधिकारी घायल हो गए और विरोध-प्रदर्शन के जुलूस को रोकना पड़ा. उन्होंने बताया कि ट्यूरिन में पत्थर और हथौड़े लेकर जा रहे लोगों को रोका गया और एहतियात के तौर पर बोलोग्ना में एक रेलवे स्टेशन को बंद कर दिया गया. मेलोनी ने विपक्ष से कहा है कि वो हिंसा की इन घटनाओं की साफतौर पर निंदा करें और ये सुनिश्चित करने की अपील करें कि भविष्य में होने वाले सभी विरोध-प्रदर्शन शांतिपूर्ण हों.
यह भी पढ़ें: फ्रांस-इटली के बाद पुर्तगाल में भड़के Gen-Z, जानें सड़कों पर क्यों उतरे लोग और कर रहे हिंसा-आगजनी?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301